जयपुर एयरपोर्ट : विमानों का संचालन तय समय पर नहीं, यात्रियों को परेशानी ; उदयपुर फ्लाइट लेट

एयरपोर्ट प्रबंधन पर भी सवाल

जयपुर एयरपोर्ट : विमानों का संचालन तय समय पर नहीं, यात्रियों को परेशानी ; उदयपुर फ्लाइट लेट

जयपुर एयरपोर्ट से इन दिनों विमानों का संचालन तय समय पर नहीं, जिससे यात्रियों को लगातार परेशानी का सामना। ऐसा ही मामला सामने आया, जब इंडिगो की उदयपुर जाने वाली फ्लाइट तकनीकी कारणों के चलते समय पर रवाना नहीं हो सकी। एयरलाइन की ओर से समस्या को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से इन दिनों विमानों का संचालन तय समय पर नहीं हो पा रहा है, जिससे यात्रियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी ऐसा ही मामला सामने आया, जब इंडिगो की उदयपुर जाने वाली फ्लाइट तकनीकी कारणों के चलते समय पर रवाना नहीं हो सकी। यह फ्लाइट सुबह 6:55 बजे जयपुर से उदयपुर के लिए निर्धारित थी, लेकिन तकनीकी दिक्कत आने के कारण इसे रोकना पड़ा।

एयरलाइन की ओर से समस्या को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। अब यह फ्लाइट सुबह करीब 8:40 बजे तक रवाना होने की संभावना जताई जा रही है। लगातार हो रही फ्लाइट देरी से यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है और एयरपोर्ट प्रबंधन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया जारी, पहली बार 12वीं से पहले घोषित 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया जारी, पहली बार 12वीं से पहले घोषित
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का दसवीं का परीक्षा परिणाम शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बोर्ड कार्यलय अजमेर पहुंचकर जारी। परीक्षा...
टेक्सास रिफाइनरी में भीषण विस्फोट: लोगों को करीबी ठिकाने में शरण लेने की सलाह, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
खाडी युद्ध के प्रभाव को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा, मनीष तिवारी ने कहा-ईंधन, खाद्यान और दवाईयों की कीमतों में आने वाले समय में होने वाली वृद्धि पर सरकार को बतानी चाहिए योजना
सरड़ा माइक्रो स्टोरेज टैंक के लिए 73.61 हेक्टेयर भूमि अवाप्ति, 6 गांव होंगे प्रभावित
टिकट कैंसिलेशन नियमों में बदलाव : अब यात्रियों का समय के अनुसार कटेगा पैसा, पढ़ें रेलवे कितना देगा रिफंड
अमेरिका-इजरायल के साथ संघर्ष जारी: तेहरान में अब तक 600 लोगों की मौत, जान-माल का भारी नुकसान  
LPG संकट पर बीआरएस का विरोध प्रदर्शन, केटीआर ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना