तीज सिंजारा पर जयपुर डेयरी का मीठा तोहफा : 200 ग्राम पैक की कीमत 140 रुपए, फीका घेवर भी मिलेगा 

700 रुपये प्रति किलो मिलेगी खास सौगात

तीज सिंजारा पर जयपुर डेयरी का मीठा तोहफा : 200 ग्राम पैक की कीमत 140 रुपए, फीका घेवर भी मिलेगा 
तीज और सिंजारा के पावन पर्व पर जयपुर जिला दुग्ध सहकारी संघ (सरस) ने उपभोक्ताओं को मिलावटमुक्त घेवर की बड़ी सौगात दी है। सरस पार्लर पर 700 रुपये प्रति किलो की दर से शुद्ध देशी घी का फीका घेवर उपलब्ध रहेगा, जिसके साथ मिठास नियंत्रित करने हेतु अलग से चाशनी पैकेट दिया जाएगा।

जयपुर। तीज और सिंजारा के त्योहारों से पहले जयपुर जिला दुग्ध सहकारी संघ लि (जयपुर डेयरी) ने उपभोक्ताओं के लिए खास सौगात पेश करते हुए अपने उत्पादों की शृंखला में पहली बार घेवर शामिल किया है। बुधवार से जेएलएन मार्ग स्थित सरस पार्लर और जयपुर डेयरी प्लांट पर डेयरी का शुद्ध घेवर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। डेयरी का दावा है कि मिलावट की आशंका से बचने के लिए उपभोक्ताओं को भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण विकल्प उपलब्ध कराया गया है।

नए उत्पाद बाजार में उतार रहे

जयपुर डेयरी के चेयरमैन ओम पूनिया ने बताया कि डेयरी लगातार दूध आधारित नए उत्पाद बाजार में उतार रही है। दीपावली पर लॉन्च की गई मिठाइयों को उपभोक्ताओं का अच्छा प्रतिसाद मिला था। इसी विश्वास और मांग को देखते हुए इस बार तीज सिंजारा के अवसर पर घेवर बाजार में उतारा गया है। उन्होंने कहा कि बाजार में घी और तेल में मिलावट की शिकायतों के बीच लोग डेयरी के उत्पादों पर भरोसा करते हैं।

400 और 800 ग्राम के पैक भी बिक्री के लिए तैयार

Read More भाजपा मंडल अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष को कठघरे में किया खड़ा, अदालत ने नोटिस देकर मांगा जवाब 

जयपुर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष फौजदार ने बताया कि फिलहाल 200 ग्राम का एक पैक 140 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा 400 और 800 ग्राम के पैक भी बिक्री के लिए तैयार किए गए हैं। उत्पाद की कीमत 700 रुपए प्रति किलो निर्धारित की गई है। डेयरी ने इस बार एक अलग प्रयोग करते हुए फीका घेवर लॉन्च किया है। उपभोक्ताओं को इसके साथ अलग से चाशनी का पैकेट दिया जाएगा, जिससे वे अपनी पसंद के अनुसार मिठास तय कर सकें। हालांकि यदि किसी ग्राहक या संस्थान की ओर से थोक में मीठे घेवर की मांग आती है तो तैयार मीठा घेवर भी उपलब्ध कराया जाएगा।  

Read More टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज पर जेडीए की सख्ती, द्रव्यवती नदी के 40 किमी कॉरिडोर की निगरानी करेंगे 11 अधिशासी अभियंता

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया