जयपुर से बेंगलुरु की फ्लाइट रद्द, यात्रियों को दूसरी उड़ानों में किया गया एडजस्ट
यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ रही
जयपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट संचालन इन दिनों प्रभावित हो रहा है। कई उड़ानें या तो देरी से रवाना हो रही हैं या रद्द करनी पड़ रही हैं। गुरुवार को जयपुर से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। यह फ्लाइट रात 9:55 बजे जयपुर से बेंगलुरु के लिए रवाना होती है।
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट संचालन इन दिनों प्रभावित हो रहा है। कई उड़ानें या तो देरी से रवाना हो रही हैं या रद्द करनी पड़ रही हैं। गुरुवार को जयपुर से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। यह फ्लाइट रात 9:55 बजे जयपुर से बेंगलुरु के लिए रवाना होती है। एयरलाइन ने संचालन संबंधी कारणों के चलते उड़ान रद्द करने का निर्णय लिया।
फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। एयरलाइन प्रबंधन ने प्रभावित यात्रियों को अन्य उपलब्ध उड़ानों में एडजस्ट करने की व्यवस्था की है। जयपुर एयरपोर्ट से हाल के दिनों में मौसम और तकनीकी कारणों से कई फ्लाइट्स के संचालन पर असर पड़ा है, जिससे यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।

Comment List