एक ही परिसर में दिखेगी जयपुर की विरासत, खजाना महल में बनेंगी शहर की पहचान की रेप्लिका

पर्यटकों को मिलेगा नया अनुभव

एक ही परिसर में दिखेगी जयपुर की विरासत, खजाना महल में बनेंगी शहर की पहचान की रेप्लिका
गुलाबी नगरी की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को एक ही स्थान पर देखने का अवसर जल्द ही पर्यटकों को खजाना महल में मिलने वाला है। यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक अब जयपुर के प्रमुख स्मारकों और ऐतिहासिक इमारतों की आकर्षक रेप्लिका का भी आनंद ले सकेंगे।

जयपुर। गुलाबी नगरी की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को एक ही स्थान पर देखने का अवसर जल्द ही पर्यटकों को खजाना महल में मिलने वाला है। यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक अब जयपुर के प्रमुख स्मारकों और ऐतिहासिक इमारतों की आकर्षक रेप्लिका का भी आनंद ले सकेंगे। इसके लिए खजाना महल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और परियोजना पर शुरुआती चरण में काम चल रहा है। खजाना महल के फाउंडर डायरेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि परिसर में जयपुर की पहचान माने जाने वाले हवामहल स्मारक, जलमहल, ईसरलाट (सरगासूली), अजमेरी गेट और अल्बर्ट हॉल संग्रहालय की लघु प्रतिकृतियां तैयार की जा रही हैं।

इन रेप्लिका को इस तरह विकसित किया जाएगा कि वे वास्तविक इमारतों की स्थापत्य शैली और खूबसूरती का एहसास कराएं। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पर्यटकों को पारंपरिक भ्रमण से आगे बढ़कर एक नया और यादगार अनुभव देना है। कई बार समय की कमी के कारण पर्यटक शहर के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण नहीं कर पाते। ऐसे में एक ही परिसर में जयपुर की प्रमुख धरोहरों की झलक उन्हें शहर की सांस्कृतिक पहचान से परिचित कराएगी। प्रशासन का मानना है कि यह नई गतिविधि खजाना महल को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक आकर्षक बनाएगी। साथ ही पर्यटकों के लिए फोटो पॉइंट और विरासत से जुड़ा एक अनूठा अनुभव भी तैयार होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
साइबर ठगी के पीड़ितों को उनकी राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया को और अधिक तेज, सरल एवं प्रभावी बनाने पर...
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल