जंतर-मंतर लाठीचार्ज : AAP का केंद्र सरकार पर हमला, पीएम मोदी से युवाओं से माफी की मांग

घटना में शामिल पुलिस अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई

जंतर-मंतर लाठीचार्ज : AAP का केंद्र सरकार पर हमला, पीएम मोदी से युवाओं से माफी की मांग
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी, दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से युवाओं से सार्वजनिक माफी की मांग की। साथ ही परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने और भर्ती घोटालों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

जयपुर। आम आदमी पार्टी राजस्थान ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों एवं युवाओं के साथ हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने गुरुवार को जयपुर में प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तत्काल बर्खास्तगी, घटना में शामिल पुलिस अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई और पीएम नरेंद्र मोदी से युवाओं से सार्वजनिक माफी की मांग की।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए राहुल गांधी को अवसरवादी राजनीति का आरोप लगाया। जिला अध्यक्ष अमित दाधीच ने पेपर लीक और भर्ती घोटालों का मुद्दा उठाते हुए केंद्र व राज्य सरकार दोनों को युवाओं के भविष्य की सुरक्षा में विफल बताया। मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने इस घटना को देश के युवाओं के साथ बर्बरता करार दिया। आप ने केंद्र से युवाओं की मांगों को गंभीरता से लेने, परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत फूड एक्सपो एवं भारत पैक एक्सपो 2026 का भव्य शुभारंभ, खाद्य एवं पैकेजिंग उद्योग के लिए खुले नए व्यावसायिक अवसरों के द्वार भारत फूड एक्सपो एवं भारत पैक एक्सपो 2026 का भव्य शुभारंभ, खाद्य एवं पैकेजिंग उद्योग के लिए खुले नए व्यावसायिक अवसरों के द्वार
जेईसीसी, सीतापुरा में भारत फूड एक्सपो एवं भारत पैक एक्सपो 2026 का शुभारंभ सुभाष गोयल और सुरेश सैनी ने किया।...
कानोता विवाद को लेकर परिवहन निरीक्षको का कार्य बहिष्कार जारी
नीट विवाद पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- विपक्ष बहस से डर रहा, सदन में आए और सवाल पूछे
ओबीसी सर्वे की अवधि 26 जुलाई तक बढ़ी, अब तक 75% कार्य पूरा
अंगदान संकल्प अभियान में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर, 1.08 लाख से अधिक लोगों ने लिया संकल्प
फिल्म प्रमोशन : राघव जुयाल, निहारिका एनएम और विकल्प मेहता ने जयपुर में जमाया 'भाई तेरा स्टार है' का रंग
राजस्थान के बांधों में जलस्तर बढ़ा, 24 घंटे में 75.6 एमसीएम पानी की बढ़ोतरी