2024 के दिसम्बर में जंतर-मंतर स्मारक में बढ़े 34 हजार 893 पर्यटक, वहीं अल्बर्ट हॉल में दिखी मामूली बढ़ोतरी 

आमेर महल, हवामहल सहित अन्य में भी बढ़ी पर्यटकों की संख्या

2024 के दिसम्बर में जंतर-मंतर स्मारक में बढ़े 34 हजार 893 पर्यटक, वहीं अल्बर्ट हॉल में दिखी मामूली बढ़ोतरी 
पर्यटकों को मोम की दुनिया के रूप में जयपुर वैक्स म्यूजियम को भी निहारने का मौका मिलता है।

जयपुर। शहर के ऐतिहासिक मॉन्यूमेंट्स पर पर्यटन सीजन के चलते पर्यटकों की अधिक उपस्थिति देखने को मिल रही है। यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्यूमेंट्स की लिस्ट में शामिल आमेर महल, जंतर-मंतर स्मारक, गुलाबी नगर की पहचान हवामहल स्मारक, ऊंचाई पर बसे नाहरगढ़ दुर्ग और राजकीय संग्रहालय अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में पर्यटक परिवार और दोस्तों के साथ विजिट पर आ रहे हैं। साल 2023 में दिसम्बर माह के दौरान शहर के पांच मॉन्यूमेंट्स आमेर महल, हवामहल, जंतर-मंतर, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय और नाहरगढ़ दुर्ग पर 8,83,282 पर्यटक आए थे। वहीं साल 2024 के दिसम्बर में यहां इनकी संख्या बढ़कर 9,43,024 पहुंच गई। ऐसे में 59 हजार 742 पर्यटक बढ़े हैं। इस बार खासकर जंतर-मंतर में पर्यटकों की संख्या अधिक बढ़ी। 

34 हजार से अधिक आए पर्यटक
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की ओर से मिले आंकड़ों के अनुसार साल 2023 के दिसम्बर में जंतर-मंतर में 1,42,625 पर्यटक आए थे। वहीं साल 2024 के दिसम्बर में उनकी संख्या बढ़कर 1,77,518 हो गई। ऐसे में 34 हजार 893 पर्यटक बढ़े। यहां आने पर पर्यटकों को विभिन्न यंत्रों की जानकारी मिलती है। साथ ही इंटरप्रिटेशन सेंटर भी इनको ऑडियो-वीडियो के जरिए जानकारी देता है। 

हवामहल में बढ़े 8,812 टूरिस्ट
गुलाबी नगरी की पहचान और कृष्ण के मुकुट के समान दिखने वाले हवामहल के पृष्ठ भाग की ओर से पर्यटकों में फोटो क्लिक करवाने की उत्सुकता देखी जाती है। वहीं स्मारक के विभिन्न हिस्सों को निहारने के साथ ही आयुर्वेद भवन में प्रदर्शित पाषाण प्रतिमाओं को भी निहारने का मौका मिलता है। यहां साल 2023 में दिसम्बर के दौरान 2,03,421 पर्यटक आए थे। वहीं साल 2024 में दिसम्बर में इनकी संख्या बढ़कर 2,12,233 हो गई। ऐसे में यहां 8 हजार 812 पर्यटक बढ़े। 

पहाड़ी पर दुर्ग में भी बढ़े पर्यटक 
पर्यटक जयपुर आकर पहाड़ी पर बसे नाहरगढ़ दुर्ग से जयपुर का विहंगम दृश्य निहारने से नहीं चूकते। यहां साल 2023 के दिसम्बर में 1,47,434 पर्यटक आए थे। वहीं साल 2024 के दिसम्बर में इनकी संख्या बढ़कर 1,55,438 हो गई। इस तरह यहां पर्यटकों की संख्या में 8,004 की बढ़ोतरी हुई। यहां पर्यटकों को मोम की दुनिया के रूप में जयपुर वैक्स म्यूजियम को भी निहारने का मौका मिलता है। हालांकि पर्यटकों को इसके लिए अलग से टिकट लेना होता है।

Read More घरेलू विवाद से परेशान 24 वर्षीय युवक ने आत्महत्या का किया प्रयास, परिवार पर मारपीट के आरोप

आमेर में 7,713 और अल्बर्ट हॉल में 320 बढ़े 
यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्यूमेंट्स की लिस्ट में शामिल आमेर महल में साल 2023 के दिसम्बर में 2,68,241 पर्यटक आए थे। वहीं साल 2024 के दिसम्बर माह में इनकी संख्या बढ़कर 2,75,954 हो गई। इस तरह यहां इस माह 7,713 पर्यटक बढ़े। वहीं अल्बर्ट हॉल में साल 2023 में दिसम्बर माह में पर्यटक संख्या 1,21,561 थी। वहीं साल 2024 में दिसम्बर में इनकी संख्या में 1,21,881 के साथ मामूली बढ़ोतरी हुई। 

Read More दरगाह परिसर में युवती का माथा चूमने और प्रपोज की रील्स वायरल, दोनों अंजुमनों व कमेटी कार्मिकों की मुस्तैदी पर सवाल

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें
राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने हाल ही में खरीदी गई 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसों का विभिन्न डिपो में आवंटन।...
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन