जवाहर लाल नेहरू जयंती : नेहरू जयंती पर पीसीसी में कार्यक्रम, नेताओं ने की पुष्पांजलि अर्पित
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर शुक्रवार को पीसीसी मुख्यालय पर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई नेताओं, पीसीसी पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर शुक्रवार को पीसीसी मुख्यालय पर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई नेताओं, पीसीसी पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर नेताओं ने नेहरू के कार्यकाल और देश की आजादी में योगदान को याद करते हुए कार्यकर्ताओ को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। नेताओं ने इस अवसर पर भाजपा सरकार पर भी जमकर हमला बोला।

Comment List