ओडिशा की जया बनीं वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल, नेहा को मिला मिस इंडिया इंटरनेशनल का ताज
विनीता चौधरी फोर्थ रनरअप
जयपुर। कई दिनों की तैयारी, ऑडिशन और तीन दिन के कड़े मुकाबले के बाद जब ताज की घोषणा हुई तो खुशी के आंसू छलक पड़े। मौका था वीनस फिल्म एंड इवेंट्स की ओर से वीनस मिस एंड मिसेज इंडिया इंटरनेशनल-2026 के ग्रैंड फिनाले का, जो शहर के एक होटल में आयोजित हुआ। शो डायरेक्टर डॉ. सरोज चौधरी ने बताया कि फिनाले में मिस कैटेगरी में 18 से 35 साल और मिसेज कैटेगरी में 21 से 60 साल तक की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। शो मेंटोर डॉ. हेमंत स्वरूप माथुर ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। ओडिशा की जया वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल-2026 और नेहा वीनस मिस इंडिया इंटरनेशनल बनीं। वीनस फिल्म एंड इवेंट के प्रबंध निदेशक जेजे कश्यप ने बताया कि मिस इंडिया इंटरनेशनल में कानपुर की श्रद्धा गुप्ता फर्स्ट रनरअप, समृद्धि शर्मा सेकेंड रनरअप, कोमल चौधरी थर्ड रनरअप और सेजल चौधरी फोर्थ रनरअप रहीं। मिसेज क्लासिक कैटेगरी में कीर्तना फर्स्ट, पूजा मीणा सेकेंड, डॉ. सुगंधा महाजन थर्ड और नेहा जांगिड़ फोर्थ रनरअप रहीं। मिसेज प्रीमियम में शिल्पा घई फर्स्ट, कविता सिंह सेकेंड, रुचि भार्गव थर्ड और डॉ. विनीता चौधरी फोर्थ रनरअप बनीं।
नेहा शर्मा को टैलेंटेड, प्रांजल शर्मा को व्यूअर्स चॉइस और श्रद्धा गुप्ता को ग्लैम स्टार का खिताब मिला। कोमल को मिस इंडिया ग्लोब, प्रांजल को पैसिफिक और सेजल को अर्थ टाइटल मिला। प्रियंका सिंह मिसेज ग्लोब, मधु पैसिफिक और जया मिसेज इंडिया अर्थ बनीं। डॉ. विनीता चौधरी ने प्रीमियम ग्लोब, पपरी सिन्हा पैसिफिक और कविता सिंह अर्थ का खिताब जीता।

Comment List