गोविंद देव जी मंदिर से निकलेगी 51 हजार महिलाओं की कलश यात्रा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूजन कर करेंगे रवाना

बाबा बालनाथ आश्रम में 108 कुंडीय महामृत्युजंय रुद्र महायज्ञ 

गोविंद देव जी मंदिर से निकलेगी 51 हजार महिलाओं की कलश यात्रा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूजन कर करेंगे रवाना

महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में सिद्धयोगी बाबा बालनाथ के शिष्य बस्तीनाथ महाराज के सान्निध्य में लुनियावास स्थित बाबा बालनाथ आश्रम में 108 कुंडीय महामृत्युजंय रुद्र महायज्ञ का आयोजन 10 से 15 फ रवरी तक होगा।

जयपुर। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में सिद्धयोगी बाबा बालनाथ के शिष्य बस्तीनाथ महाराज के सान्निध्य में लुनियावास स्थित बाबा बालनाथ आश्रम में 108 कुंडीय महामृत्युजंय रुद्र महायज्ञ का आयोजन 10 से 15 फ रवरी तक होगा। मंगलवार सुबह दस बजे गोविंद देवजी मंदिर से कलश यात्रा रवाना होगी। आश्रम की ओर से 51 हजार कलशों की व्यवस्था की गई है।

इतने ही पुरुषों के ध्वज लेकर चलने का अनुमान है। यज्ञाचार्य कमलेश शास्त्री प्रधान कलशों का वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन, प्रायश्चित संकल्प, नांदी श्राद्ध एवं दस विधि स्नान संपन्न कराएंगे। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पूजन कर कलश यात्रा को रवाना करेंगे। कलश यात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई गोनेर रोड से लूणियावास आश्रम पहुंचेगीं, जहां विधिवत महायज्ञ का शुभारम्भ होगा।  

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग