भक्तों की झोली भरने आज दहलीज लाघेंगे खाटू श्याम, नीले घोड़े पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे बाबा श्याम

बाबा श्याम चांदी के रथ में विराजमान होकर नगरवासियों को देंगे दर्शन

भक्तों की झोली भरने आज दहलीज लाघेंगे खाटू श्याम, नीले घोड़े पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे बाबा श्याम

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी पर बाबा श्याम नीले घोड़े पर सवार होकर भव्य रथयात्रा के साथ नगर भ्रमण। वर्षभर श्रद्धालु इस रथयात्रा का बेसब्री से करते हैं इंतजार। हजारों श्रद्धालु रथ के दर्शन और प्रसाद पाने की लालसा। एकादशी के अवसर पर बाबा श्याम चांदी के रथ में विराजमान होकर नगरवासियों को देंगे दर्शन।

खाटूश्यामजी। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी पर बाबा श्याम नीले घोड़े पर सवार होकर भव्य रथयात्रा के साथ नगर भ्रमण करेंगे। वर्षभर श्रद्धालु इस रथयात्रा का बेसब्री से इंतजार करते हैं। खाटू नरेश, शीश के दानी और लखदातार के नाम से विख्यात बाबा श्याम जब श्याम मंदिर से शाही अंदाज में प्रस्थान करेंगे, तो यह क्षण भक्तों के लिए विशेष होगा। रथयात्रा मंदिर प्रांगण से रवाना होकर श्याम कुंड मार्ग, जांगिड़ मोहल्ला, अस्पताल चौराहा, राजू की चैन होते हुए मुख्य बाजार तक पहुंचेगी। इस दौरान हजारों श्रद्धालु रथ के दर्शन और प्रसाद पाने की लालसा में साथ चलेंगे। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और गुलाल के साथ भक्त बाबा की भक्ति में झूमते नजर आएंगे। एकादशी के अवसर पर बाबा श्याम चांदी के रथ में विराजमान होकर नगरवासियों को दर्शन देंगे। श्रद्धालु पूजा की थाली लेकर अर्चना करेंगे और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। आस्था की नगरी , श्रद्धा का सरोवर : फाल्गुनी लक्खी मेला के अवसर पर खाटू नगरी में गुरुवार को भक्तों का सैलाब उमड़ा और चारों दिशाओं में बाबा के जयकारे गूंजते रहे। लाखों श्रद्धालु दिनभर कतारबद्ध होकर बाबा श्याम के दर्शन करने पहुंचे।

भक्त पैदल चलकर, हाथों में निशान लेकर या दंडवत करते हुए बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए आए। रींगस से लेकर खाटूश्यामजी तक दर्शनार्थियों की कतारें लगी रहीं। चंग और ढोल की थाप पर नाचते-गाते, गुलाल उड़ाते श्रद्धालु बाबा श्याम की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने निशान रखने के लिए विशेष व्यवस्था की है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान, मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान और कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान सहित अन्य सदस्य पूरे मेले में श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से दर्शन कराने में तत्पर रहे। बाबा श्याम के दरबार 24 घंटे भक्तों के लिए खुले हैं, जिससे निरंतर भक्त खाटू नगरी में पहुंच रहे हैं और धार्मिक वातावरण में आनंदित नजर आ रहे हैं।

भजन संध्याओं में बाबा श्याम को रिझाया : बाबा श्याम के वार्षिक फाल्गुन लक्खी मेले के चलते खाटू नगरी का वातावरण भक्तिमय हो गया है। कस्बे की धर्मशाला, होटल, गेस्ट हाउस और विभिन्न पांडालों में बाबा श्याम का दरबार सजाया गया है। मेले के दौरान होटल सवामणी में प्रतिदिन भजन संध्या की जा रही है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ