अजमेरी गेट एवं जवाहर नगर क्षेत्रों में जलापूर्ति समय में परिवर्तन, जानें नया शेड्यूल

पेयजल प्रेशर सुधार के लिए पानी सप्लाई के समय में बदलाव

अजमेरी गेट एवं जवाहर नगर क्षेत्रों में जलापूर्ति समय में परिवर्तन, जानें नया शेड्यूल

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा शहर के अजमेरी गेट एवं जवाहर नगर क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था को अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जलापूर्ति समय में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है।

जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा शहर के अजमेरी गेट (उत्तर) एवं जवाहर नगर (दक्षिण) क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था को अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जलापूर्ति समय में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है। उपखण्ड दशम (उत्तर) अजमेरी गेट क्षेत्र के अंतर्गत एम.आई. रोड के उत्तरी भाग—वाल्मीकि कॉलोनी, कप्तान जी का हत्था, लड़ी वालों की बगीची, जुम्मा बाजार एवं कड़वी मंडी—तथा उपखण्ड जवाहर नगर (दक्षिण) के केंद्रीय कारावास, सुदामापुरी, अग्रवाल कॉलेज, मीणा मोहल्ला सहित अन्य क्षेत्रों को इस निर्णय से लाभ मिलेगा।

अब दोपहर 1 से 2 बजे तक होगी जलापूर्ति अतिरिक्त मुख्य अभियंता (क्षेत्र द्वितीय) जयपुर, अजय सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इन क्षेत्रों में पूर्व में जलापूर्ती सुबह 7.15 बजे से 8.30 बजे तक की जाती थी। अब इसे परिवर्तित कर 1 अप्रैल 2026 से दोपहर 1बजे से 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। विभाग द्वारा पेयजल के प्रेशर में सुधार के उद्देश्य से तीन दिनों तक परीक्षण संचालन किया गया। परीक्षण के दौरान प्राप्त सकारात्मक परिणामों के आधार पर यह निर्णय जनहित में लिया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर प्रेशर के साथ नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयराम ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कहा- संसद और संसदीय समितियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला दिया बयान जयराम ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कहा- संसद और संसदीय समितियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला दिया बयान
नीट परीक्षा विवाद पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ...
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल में सजी राजस्थान की लोक संस्कृति की रंगत : तिलक स्वागत, कच्छी घोड़ी नृत्य, कठपुतली शो हुआ
प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने
समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले