ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर जोर,  दिया कुमारी ने आहड़ संग्रहालय का लिया जायजा; ऐतिहासिक धरोहरों को संवारने के दिए निर्देश 

राजस्थान के 10 प्रमुख संग्रहालयों के नवीनीकरण की योजना

ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर जोर,  दिया कुमारी ने आहड़ संग्रहालय का लिया जायजा; ऐतिहासिक धरोहरों को संवारने के दिए निर्देश 
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उदयपुर के आहड़ राजकीय संग्रहालय का निरीक्षण कर जीर्णोद्धार व विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को ऐतिहासिक धरोहरों के बेहतर संरक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 10 संग्रहालयों का रिनोवेशन किया जा रहा है।

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज उदयपुर स्थित आहड़ राजकीय संग्रहालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय में चल रहे जीर्णोद्धार, सुविधाओं और विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन एवं उदयपुर ग्रामीण विधायक  फूल सिंह मीणा भी उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और संग्रहालय के संरक्षण, बेहतर व्यवस्थाओं तथा ऐतिहासिक धरोहर को अधिक आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के साथ-साथ उन्हें आधुनिक सुविधाओं से विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 10 म्यूजियम का रिनोवेशन किया जा रहा है, ताकि इन्हें और अधिक सुंदर, आकर्षक एवं पर्यटकों के अनुकूल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इन संग्रहालयों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी संबंधित म्यूजियम का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा भी लिया जाएगा।

राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए उसे नई पहचान देना है, ताकि राजस्थान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षण का केंद्र बन सके तथा उन्हें बेहतर पर्यटन अनुभव प्राप्त हो।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में गोबर के 10 लाख दीपक बिके, रोजाना बन रहे 10 हजार जयपुर में गोबर के 10 लाख दीपक बिके, रोजाना बन रहे 10 हजार
सांगानेर स्थित श्री पिंजरापोल गौशाला में गाय के गोबर से अब तक करीब 10 लाख दीपक बनाए जा चुके। दीपकों...
गोबर से कमाई, प्रदूषण पर लगाम! दिल्ली में 16 करोड़ का बायोगैस संयंत्र शुरू
छुट्टियों में गुलजार हुए जयपुर के पर्यटन स्थल : उमड़े सैलानी, आमेर महल से हवामहल तक पर्यटकों की रौनक
दिल्ली में ई-रिक्शा पर सख्ती की तैयारी, 2.5 लाख वाहनों की सीमा और बिना पंजीकरण चलने पर जब्ती का प्रस्ताव
दीपावली की मिठास में घुला चुनावी स्वाद, बधाइयों के बहाने वोटरों पर डोरे! पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव सक्रिय हुए दावेदार, सोशल मीडिया पर पोस्टर और संदेशों की बाढ़
रोजाना 2 टीएमसी पानी बर्बाद होने का दावा, किसानों की फसल बचाने के लिए कविता का अल्टीमेटम
विश्व आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस, 21 अक्टूबर को आयोडीन युक्त नमक के प्रति जागरूकता गतिविधियां होंगी आयोजित