प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- वेंटिलेटर पर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं
सरकार दिनभर झूठा नैरेटिव गढ़ने में व्यस्त
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जूली ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। जूली ने कहा है कि प्रदेश के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल में डीग के मरीज को दूसरे राज्य का बताकर रजिस्ट्रेशन से लेकर जांच तक पैसे वसूले जाना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि भाजपा राज में भ्रष्टाचार खुलेआम चरम पर है और आम जनता की कोई सुनने वाला नहीं।
जयपुर। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। जूली ने कहा है कि प्रदेश के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल में डीग के मरीज को दूसरे राज्य का बताकर रजिस्ट्रेशन से लेकर जांच तक पैसे वसूले जाना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि भाजपा राज में भ्रष्टाचार खुलेआम चरम पर है और आम जनता की कोई सुनने वाला नहीं है।
प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएँ वेंटिलेटर पर हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। सरकार दिनभर झूठा नैरेटिव गढ़ने में व्यस्त हैं। अस्पतालों में महिलाएँ और बच्चे घटिया व सबस्टैंडर्ड दवाओं से मर रहे हैं, कहीं गलत इलाज से तो कहीं ऑक्सीजन की कमी से जानें जा रही हैं। आरजीएचएस पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। भाजपा सरकार ने गरीब जनता को इस तरह मरने के लिए छोड़ दिया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
24 Jun 2026 19:02:46
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...

Comment List