नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की सरकार से मांग, कहा- बेसहारा पशुओं को चारे पानी की व्यवस्था तय करे सरकार

गौमाता प्यास और पॉलिथीन खाने को मजबूर

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की सरकार से मांग, कहा- बेसहारा पशुओं को चारे पानी की व्यवस्था तय करे सरकार
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बूंदी में गौवंश की मौत पर दुख जताते हुए सरकार से बेसहारा पशुओं को चारे पानी की व्यवस्था की मांग। जूली ने कहा है कि बूंदी में पिछले 15 दिनों में 70 गोवंश की मौत हृदयविदारक।

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बूंदी में गौवंश की मौत पर दुख जताते हुए सरकार से बेसहारा पशुओं को चारे पानी की व्यवस्था की मांग की है। जूली ने कहा है कि बूंदी में पिछले 15 दिनों में 70 गोवंश की मौत हृदयविदारक है। एक ओर भाजपा गाय के नाम पर वोट लेती है और भाजपा की सरकार गौ सेवा के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर बेसहारा गौमाता भूख, प्यास और पॉलिथीन खाने को मजबूर होकर दम तोड़ रही है।

क्या प्रशासन की संवेदनशीलता पूरी तरह मर चुकी है। नगर परिषद और पशुपालन विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय एक-दूसरे पर पल्ला झाड़ रहे हैं। यह स्थिति बर्दाश्त के बाहर है। सरकार तुरंत जागे और इन बेसहारा पशुओं के लिए चारे-पानी व उपचार की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करे।

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना