मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला : मोदी के मन की बात से प्रेरणा, कहा- स्वदेशी अपनाकर बनें आत्मनिर्भर

आरएसएस की स्थापना और डॉ. हेडगेवार के योगदान का भी उल्लेख किया

मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला : मोदी के मन की बात से प्रेरणा, कहा- स्वदेशी अपनाकर बनें आत्मनिर्भर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम ने देशवासियों को प्रेरणा से ओत-प्रोत किया है

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम ने देशवासियों को प्रेरणा से ओत-प्रोत किया है। उन्होंने कहा कि हमें स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देते हुए लोकल फॉर वोकल के संकल्प को अपनाना चाहिए और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनना चाहिए।

प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ सुनने के बाद राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने शहीद भगत सिंह, लता मंगेशकर, सुधीर फड़के और बेटियों की साहसिक उपलब्धियों का स्मरण कर पूरे देश को प्रेरित किया है। उन्होंने आरएसएस की स्थापना और डॉ. हेडगेवार के योगदान का भी उल्लेख किया।

राठौड़ ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस उन व्यक्तियों को वापस ले रही है जिनके बयान प्रदेश की छवि को धूमिल करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा व्यक्तिगत और राष्ट्रीय चरित्र दोनों को महत्व देती है, जबकि कांग्रेस की प्राथमिकताएं भिन्न हैं। राठौड़ ने प्रधानमंत्री द्वारा बांसवाड़ा में एटॉमिक एनर्जी प्लांट और वंदे भारत ट्रेनों की सौगात को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। कार्यक्रम में कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

डॉलर के आगे संभला रुपया : कारोबार में 95.04 के स्तर पर पहुंचा, 11 पैसे की बढ़त डॉलर के आगे संभला रुपया : कारोबार में 95.04 के स्तर पर पहुंचा, 11 पैसे की बढ़त
घरेलू शेयर बाजार की तेजी और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से रुपये को मजबूती मिली। कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर...
पुलिस की छवि और व्यवहार में सुधार पर विचार-मंथन, आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर जोर
US डेटा के बाद वैश्विक बाजारों में हड़कंप : जयपुर सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक गिरावट, जानें क्या है भाव
विधानसभा से गांव की चौपाल तक : पंचायत चुनाव में उतरे सियासत के ये दिग्गज, पढ़े पूरी खबर
बेटी के लिए न्याय मांगा, तो आधी रात हिरासत में क्यों? खड़गे-राहुल का केन्द्र सरकार से सवाल
सोडाला चौराहे पर अचानक क्या हुआ? नीचे भीड़, ऊपर युवक…
बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी 20 को, नई शुरुआत के लिए शुभ अवसर