शेखावाटी को यमुना का पानी दिलाने के फैसले पर सरकार का आभार, सालों से था इंतजार : महरिया
85 लाख लोगों को इसका फायदा
यमुना का पानी लाने के लिए सरकार ने हरियाणा से केंद्र सरकार की मध्यस्थता से समझौता किया है।
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और शेखावाटी के किसान नेता सुभाष महरिया ने बयान जारी कर कहा कि शेखावाटी को सालों से यमुना के पानी का इंतजार था, लेकिन अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनकी इस मांग को पूरा करने के लिए कदम उठाया है। यमुना के पानी शेखावाटी में आने के बाद 85 लाख लोगों को इसका फायदा होगा। वहीं यमुना से 577 एमसीएम पानी जो की शेखावाटी के हिस्से का है उसे मिलेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने शेखावाटी के धोद विधानसभा क्षेत्र में इस समझौते की घोषणा की थी। यमुना का पानी लाने के लिए सरकार ने हरियाणा से केंद्र सरकार की मध्यस्थता से समझौता किया है। इसके लिए हम मुख्यमंत्री का आभार जताते हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
22 Apr 2026 14:32:24
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने ‘एक्स’ पर ‘राज संपर्क’ पोर्टल को लेकर ताज़ा आंकड़े साझा किए। 21 अप्रैल तक के...

Comment List