जयपुर के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों के समय में अस्थायी परिवर्तन, दीपावली पर तीन दिन शाम 5 बजे के बाद बंद रहेंगे प्रमुख पर्यटन स्थल

जंतर-मंतर और नाहरगढ़ दुर्ग में नहीं हो सकेगा अवलोकन

जयपुर के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों के समय में अस्थायी परिवर्तन, दीपावली पर तीन दिन शाम 5 बजे के बाद बंद रहेंगे प्रमुख पर्यटन स्थल

दीपावली पर्व और गोवर्धन पूजा के अवसर पर पर्यटकों की अपेक्षाकृत कम आमद को देखते हुए राजस्थान सरकार के पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने जयपुर के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों के समय में अस्थायी परिवर्तन। पुरातत्व विभाग के निदेशक डॉ. पंकज धरेन्द्र द्वारा जारी किए आदेश।

जयपुर। दीपावली पर्व और गोवर्धन पूजा के अवसर पर पर्यटकों की अपेक्षाकृत कम आमद को देखते हुए राजस्थान सरकार के पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने जयपुर के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों के समय में अस्थायी परिवर्तन किया है। जारी आदेश के अनुसार 20 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक तीन दिनों के लिए आमेर महल, राजकीय केंद्रीय संग्रहालय, हवामहल, जंतर-मंतर और नाहरगढ़ दुर्ग में पर्यटकों के लिए शाम 5 बजे के बाद अवलोकन बंद रहेगा।

पुरातत्व विभाग के निदेशक डॉ. पंकज धरेन्द्र द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि यह निर्णय दीपावली और गोवर्धन पूजा के दौरान पर्यटकों की कम उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस अवधि में स्मारकों के नियमित अवलोकन समय में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है, केवल शाम 5 बजे के बाद पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत