विदेश से एमबीबीएस, जयपुर में चरस का कारोबार! डॉक्टर समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख की चरस और तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी बरामद

एक अरोपी फरार

विदेश से एमबीबीएस, जयपुर में चरस का कारोबार! डॉक्टर समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख की चरस और तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी बरामद
जयपुर में 'ऑपरेशन जागृति' के तहत पुलिस ने रशिया से एमबीबीएस कर चुके एक डॉक्टर सहित तीन युवकों को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 5 लाख रुपये कीमत की 1 किलो 13 ग्राम अवैध चरस और एक गाड़ी बरामद की गई है।

जयपुर। विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाला 26 वर्षीय डॉक्टर जयपुर में चरस तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है। ऑपरेशन जागृति के तहत डीएसटी  और शिवदासपुरा थाना पुलिस ने मिलकर डॉ. मोंटी सिंह समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। 

आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 13 ग्राम अवैध चरस और तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी बरामद हुई है। पुलिस ने बरामद चरस की बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि तस्कर डॉ मोंटी सिंह (26)  खटीमा ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड, रोहित मेहर (26) ऊधमसिंह नगर और चंद्रभान सिंह (26) बालघाट करौली को गिरफ्तार किया है। 

डीएसटी साउथ प्रभारी बिसंम्भर दयाल ने बताया कि इस कार्रवाई में सबसे चौंकाने वाली बात आरोपी मोंटी सिंह का डॉक्टर है और नशा तस्करी करता है। प्राथमिक पूछताछ में उसने बताया कि वह रशिया से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। तस्करी में प्रयुक्त करोली नम्बर का वाहन उसने एक अन्य आरोपी से खरीदा है जिसकी डिक्की में चरस बरामद हुई । पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ के साथ तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस