जयपुर में पारा 43 डिग्री पहुंचा : आसमान से बरस रही आग, आठ जिलों में पारा 45 डिग्री के नजदीक

सड़कों पर पानी का छिड़काव

जयपुर में पारा 43 डिग्री पहुंचा : आसमान से बरस रही आग, आठ जिलों में पारा 45 डिग्री के नजदीक

शुक्रवार को जयपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया वहीं बीती रात न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। 

जयपुर। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। पारा भी 46 डिग्री के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गंगानगर में पारा 45 डिग्री के पार दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री रहा। वहीं चूरू में 45.6 और बीकानेर में 45.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। अधिकांश सीमावर्ती जिलों में तापमान 45 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में इन जिलों में गर्मी से हाल बेहाल हो गया है।

जयपुर में सड़कों पर पानी का छिड़काव
राजधानी जयपुर में भी आसमान से मानो आग बरस रही है। लू और भीषण गर्मी से राजधानी जयपुर के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम ग्रेटर की ओर से सड़कों पर भी पानी का छिड़काव कर राहत दी जा रही है। शुक्रवार को जयपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया वहीं बीती रात न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। 

तीन-चार दिन ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 3-4 दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज सतही धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। बीकानेर, गंगानगर जिलों में 16 से 20 मई तक अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री रह सकता है।  राज्य के उत्तरी भागों में 19-20  मई को छुटपुट स्थानों पर दोपहर बाद मेघगर्जन, हल्की बारिश आंधी दर्ज होने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प