सीसीटीवी में कैद मिड-नाइट सोना-चांदी लूट : सवा घंटे में 10 से अधिक ताले तोड़कर की लूट, करोड़ों की चांदी लेकर फरार

नकाबपोश तीन बदमाशों ने गार्डो को पीटा

सीसीटीवी में कैद मिड-नाइट सोना-चांदी लूट : सवा घंटे में 10 से अधिक ताले तोड़कर की लूट, करोड़ों की चांदी लेकर फरार

माणक चौक थाना इलाके के हल्दियों का रास्ता स्थित सिद्धिविनायक कॉम्पलेक्स में एक ज्वैलर की दुकान श्री गजानंद ज्वैलर्स के करीब 10 छोटे और दो बड़े ताले तोड़कर तीन बदमाश 30 से 40 किलो चांदी चोरी कर ले गए। बदमाशों ने तीन गार्डों के साथ मारपीट की और एक गार्ड को बाथरूम में बंद कर लिया। पूरी वारदात करीब सवा घंटे में की गई।

जयपुर। माणक चौक थाना इलाके के हल्दियों का रास्ता स्थित सिद्धिविनायक कॉम्पलेक्स में एक ज्वैलर की दुकान श्री गजानंद ज्वैलर्स के करीब 10 छोटे और दो बड़े ताले तोड़कर तीन बदमाश 30 से 40 किलो चांदी चोरी कर ले गए। बदमाशों ने तीन गार्डों के साथ मारपीट की और एक गार्ड को बाथरूम में बंद कर लिया। पूरी वारदात करीब सवा घंटे में की गई। चोर कॉम्प्लेक्स के चारों तरफ  लगी लोहे की जाली काटकर मंगलवार रात को घुसे थे। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों और जेल में बंद बदमाशों के रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस ने एफएसएल टीम की सहायता से साक्ष्य जुटाए हैं। 

ऐसे की वारदात
सिद्धि विनायक कॉम्पलेक्स के जिस हिस्से में श्री गजानंद ज्वैलर्स की दुकान स्थित है, उसे सीतापुरा हाउस कहा जाता है जबकि इसके पीछे के हिस्से को सीतापुरा का नोहरा कहा जाता है। तीनों नकाबपोश बदमाश सीतापुरा के नोहरा का ताला तोड़कर फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचे और वहां से सिद्धिविनायक कॉम्प्लेक्स की जाली काटकर अंदर कूद गए। सबसे पहले उन्होंने फर्स्ट फ्लोर पर बने कमरे में सो रहे सुरक्षा गार्ड मानसिंह को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद चोर सीधे ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचे और श्री गजानंद ज्वेलर्स का शटर तोड़ना शुरू कर दिया।

10 मिनट दुकान में रहे
सीसीटीवी के अनुसार नकाबपोश करीब सवा दो बजे बाइक से पहुंचे। 2.45 बजे वे जाली काटकर सिद्धि विनायक कॉम्प्लेक्स में कूद गए। ज्वेलरी दुकान पर करीब आठ से 10 ताले लगे थे, लेकिन चोरों ने 30 मिनट में ही सारे सुरक्षा के उपायों को तोड़ दिया। बदमाशों ने फर्श पर लगे ताले भी तोड़ दिए, जिससे फर्श उखड़ गया। इसी दौरान गली में चौकीदारी कर रहा गार्ड नेपाल निवासी मदन ने शोर सुनकर मोबाइल की टॉर्च लेकर फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचा तो बदमाशों ने उसे दबोचकर मारपीट की और बाथरूम में बंद कर दिया। मदन के सिर में भी चोट आई है। मदन की आवाज सुनकर कॉम्पलेक्स का अन्य गार्ड, गिरीराज प्रसाद भी नीचे आया, लेकिन चोरों ने उसे भी पीटकर बांध दिया। करीब एक घंटे बाद मदन ने बाथरूम की खिड़की से बाहर निकल कर अन्य साथियों को सूचना दी।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन