गृह राज्य मंत्री बेढम कल बाड़मेर दौरे पर, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की करेंगे समीक्षा 

ट्रेन से प्रातः 6 बजे बाड़मेर जिला मुख्यालय पहुंचेंगे

गृह राज्य मंत्री बेढम कल बाड़मेर दौरे पर, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की करेंगे समीक्षा 

गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढम शनिवार को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान गृह राज्य मंत्री जिला मुख्यालय पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की समीक्षा करेंगे

जयपुर। गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढम शनिवार को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान गृह राज्य मंत्री जिला मुख्यालय पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की समीक्षा करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह राज्य मंत्री जवाहरसिंह बेढम शनिवार को ट्रेन से प्रातः 6 बजे बाड़मेर जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। इसके उपरांत शनिवार प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत प्रातः 11 से दोपहर 12 बजे तक वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत कार्यों एवं गतिविधियों का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत उनका दोपहर 12 बजे बालोतरा के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है।

Post Comment

Comment List

Latest News

हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द  हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द 
विधायकपुरी थाना पुलिस ने छह राज्यों में चोरी, लूट और डकैती के 72 से अधिक मामलों में वांछित ₹5,000 के...
खड़गे ने की सिद्दारमैया और शिवकुमार से मुलाकात, क्या कनार्टक में होने वाला है नेतृत्व परिर्वतन?  
नीति आयोग की रिपोर्ट में राजस्थान का डंका, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के नवाचारों को मिली राष्ट्रीय पहचान
ट्रेनों में आग की घटनाओं के लिए असामाजिक तत्व जिम्मेदार : शौचालय से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा बरामद, किसी ने फेंकी जलती हुई वस्तु!
इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला ने की मोदी से मुलाकात, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा
गुर्जर समाज मनाएगा देवनारायण भगवान राष्ट्रीय महोत्सव आरक्षण आंदोलन के शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
मोदी और शाह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय: भजन लाल शर्मा