विधायक गोपाल शर्मा ने किया सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा का लोकार्पण, सिविल लाइंस के स्वेज फार्म सर्किल पर स्थापित की गई 6 फीट ऊंची प्रतिमा

प्रतिमा की स्थापना से माली-सैनी समाज की वर्षों पुरानी मांग पूरी

विधायक गोपाल शर्मा ने किया सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा का लोकार्पण, सिविल लाइंस के स्वेज फार्म सर्किल पर स्थापित की गई 6 फीट ऊंची प्रतिमा

सावित्रीबाई फुले की 128वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने प्रतिमा का लोकार्पण किया

जयपुर। सावित्रीबाई फुले की 128वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने प्रतिमा का लोकार्पण किया। यह 6 फीट ऊंची प्रतिमा स्वेज फार्म स्थित सावित्रीबाई फुले सर्किल में 6 फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म पर स्थापित की गई। कार्यक्रम संयोजक सिविल राइट्स सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष मनफूल सैनी ने बताया कि विधायक गोपाल शर्मा के प्रयास से यह कार्य संभव हो पाया है। प्रतिमा की स्थापना से माली-सैनी समाज की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि 18वीं शताब्दी की महान समाजसुधारक, महिला शिक्षा की अलख जगाने वाली सावित्री बाई फुले महिला सशक्तीकरण की प्रबल पैरोकार थी। उनकी प्रतिमा का लोकार्पण सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक समरसता का अद्वितीय प्रतीक है। लंबी प्रतीक्षा के बाद प्रतिमा स्थापित होने से समाज के प्रत्येक वर्ग में खुशी की लहरें हिलोरें ले रही हैं। 

विधायक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व वाली भाजपा सरकार समाज में समरसता, सौहार्द और सकारात्मकता बढ़ाने के सर्वोच्च ध्येय के साथ काम कर रही है। भारतीय संस्कृति की सर्वसमावेशी सोच हमारी प्रेरणा है। राष्ट्र का गौरव बढ़ाने वाले महान पूजनीय व्यक्तित्वों के सम्मान को अक्षुण्ण रखने के लिए हम सब प्रतिबद्ध और एकजुट हैं। विधायक शर्मा ने स्वेज फार्म सर्किल की सार-संभाल की जिम्मेदारी उठा रही सिविल राइट्स सोसायटी और माली-सैनी समाज का भी आभार व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में माली-सैनी समाज के प्रबुद्धजन, शिक्षाविद्, स्थानीय निवासी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
प्रधानमंत्री मोदी ने स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए ₹10,000 करोड़ के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी...
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है, परमाणु समझौता न होने पर भयावह परिणाम भुगतने की दी चेतावनी
Weather Update : 17 और 18 फरवरी को हो सकती है बारिश, मौसम में हो सकता है बदलाव 
सेंट्रल पार्क में गूंजे भोले बाबा के जयकारे, अनाथ आश्रम की बालिकाओं ने निकाली शिव रैली