सरिस्का में बनेगा आधुनिक इंटरप्रिटेशन और कन्वेंशन सेंटर, वन्यजीव पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

वन विभाग ने श्री अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और शाइन फाउंडेशन के साथ किया एमओयू

सरिस्का में बनेगा आधुनिक इंटरप्रिटेशन और कन्वेंशन सेंटर, वन्यजीव पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
वन विभाग ने सरिस्का टाइगर रिजर्व में आधुनिक इंटरप्रिटेशन और कन्वेंशन सेंटर निर्माण के लिए श्री अनिल अग्रवाल फाउंडेशन व शाइन फाउंडेशन के साथ एमओयू किया। नए सेंटर से पर्यटकों को सरिस्का की जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण की जानकारी आधुनिक तकनीक से मिलेगी।

जयपुर। सरिस्का टाइगर रिजर्व में वन्यजीव पर्यटन और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। झालाना स्थित अरण्य भवन में वन विभाग ने सरिस्का टाइगर रिजर्व, अलवर में आधुनिक इंटरप्रिटेशन सेंटर और कन्वेंशन सेंटर निर्माण के लिए श्री अनिल अग्रवाल फाउंडेशन तथा शाइन फाउंडेशन के साथ एमओयू किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इंटरप्रिटेशन सेंटर के माध्यम से पर्यटकों को सरिस्का के वन्यजीवों, जैव विविधता और संरक्षण गतिविधियों की विस्तृत जानकारी आधुनिक तकनीकों के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं, कन्वेंशन सेंटर बनने से इको टूरिज्म गतिविधियों, पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रमों और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े आयोजनों को नई गति मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार यह पहल सरिस्का में आने वाले पर्यटकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के साथ पर्यटन विकास को भी नया विस्तार देगी। कार्यक्रम में वन मंत्री संजय शर्मा, एसीएस फॉरेस्ट आनंद कुमार, पीसीसीएफ हॉफ अरिजीत बेनर्जी और मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अरुण प्रसाद सहित वन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

जेकेके में शुरू हुई युवा कलाकार सारा हर्ष की सोलो प्रदर्शनी ‘चित्रहार’ : महज 18 साल की उम्र, पेंटिंग का हुनर ऐसा कि सभी चकित जेकेके में शुरू हुई युवा कलाकार सारा हर्ष की सोलो प्रदर्शनी ‘चित्रहार’ : महज 18 साल की उम्र, पेंटिंग का हुनर ऐसा कि सभी चकित
युवा कलाकार सारा हर्ष की पहली एकल प्रदर्शनी ‘चित्रहार: आत्म की ओर एक यात्रा’ जेकेके की सुरेखा आर्ट गैलरी में...
खत्म हो रहा दिल्ली में भूगर्भ जल
कलक्टर की रोक के बावजूद खोदी सड़क : लगा लंबा जाम, एंबुलेंस और आम वाहन चालक भी फंसे
चार शुभ योगों के दुर्लभ संयोग में रखेंगे निर्जला एकादशी व्रत : मंदिरों में रहेगी दान-पुण्य की धूम, सजेगी विशेष झांकी
आज का भविष्यफल     
हवाला और नोटों की हेराफेरी से जुड़े रैकेट का खुलासा : ऊपर-नीचे असली नोट लगे 65 लाख की गड्डियां जब्त, 2 गिरफ्तार
एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल