राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून : उदयपुर में सीजन की सबसे तेज बारिश, कोटा में आकाशीय बिजली से युवक की मौत

राज्यभर में आज भी तेज बारिश का अलर्ट जारी

राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून : उदयपुर में सीजन की सबसे तेज बारिश, कोटा में आकाशीय बिजली से युवक की मौत
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय होने से अजमेर, उदयपुर, कोटा और कोटपूतली-बहरोड़ समेत कई जिलों में तेज बारिश। उदयपुर में सीजन की सबसे तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि हाड़ौती में नदियां उफान पर हैं और कालीसिंध बांध से पानी छोड़ा जा रहा है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी।

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार सुबह से अजमेर, उदयपुर, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़ सहित कई जिलों में रुक-रुककर तेज बारिश का दौर जारी है। उदयपुर में करीब एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश को इस मानसून सीजन की सबसे तेज बारिश माना जा रहा है। वहीं, अजमेर में सड़कों पर पानी नदी की तरह बहता नजर आया और कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। कोटपूतली-बहरोड़ में जयपुर-दिल्ली हाईवे की सर्विस लेन पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ। माउंट आबू में रिमझिम बारिश के बीच सुबह से घना कोहरा छाया रहा, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

हाड़ौती क्षेत्र में पिछले 24 घंटे की भारी बारिश से परवन, कालीसिंध सहित कई नदियां उफान पर हैं। कालीसिंध बांध का एक गेट खोलकर 426 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। झालावाड़ के मनोहरथाना में परवन नदी का जलस्तर बढ़ने से एक पुल और मंदिर का हिस्सा जलमग्न हो गया। कोटा में मंगलवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मौसम विभाग ने राज्यभर में आज भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीते दो दिनों की बारिश से अधिकतम तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में बारां के छीपाबड़ौद में 130 मिमी और कोटा के सुल्तानपुर में 101 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

आमेर महल के संरक्षण में हाईटेक तकनीक की एंट्री, एक्स-रे फ्लोरोसेंस मशीन से होगा विश्लेषण आमेर महल के संरक्षण में हाईटेक तकनीक की एंट्री, एक्स-रे फ्लोरोसेंस मशीन से होगा विश्लेषण
आमेर महल की सदियों पुरानी भित्ति चित्रकारी के संरक्षण के लिए पहली बार एक्स-रे फ्लोरोसेंस शीन का उपयोग। करीब एक...
बाजार में चौतरफा बिकवाली: सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे बंद
शहरी निकायों की आय बढ़ाने पर जोर, राज्य वित्त आयोग करेगा सुझावों पर गंभीरता से विचार
22 साल बाद बदलेगा पांचना बांध का सिस्टम, अब बटन दबाते ही खुलेंगे गेट
भारत समेत क्वाड देशों की अहम बैठक: आसियान सहयोग और इंडो-पैसिफिक रणनीति पर बनी सहमति, समुद्री सुरक्षा और नई तकनीकों पर जोर
पिकैक्स माउंटेन बना नया फ्लैशपॉइंट, ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान ने दी संघर्ष बढ़ने की धमकी
कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक, 27 जुलाई को जंतर-मंतर पर होगा बड़ा प्रदर्शन