राजस्थान में मानसून का जोर : कई जिलों में झमाझम बारिश, बांसवाड़ा-डूंगरपुर में रेड अलर्ट

जयपुर और भरतपुर संभाग में भी मध्यम से तेज बारिश

राजस्थान में मानसून का जोर : कई जिलों में झमाझम बारिश, बांसवाड़ा-डूंगरपुर में रेड अलर्ट
राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। जयपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई, जबकि चित्तौड़गढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त। मौसम विभाग ने बांसवाड़ा और डूंगरपुर के लिए रेड अलर्ट तथा कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी। अगले दो-तीन दिन बारिश का दौर जारी रहने की संभावना।

जयपुर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहा। सुबह से अलवर, राजसमंद, कोटपूतली-बहरोड़, टोंक और जालोर में रुक-रुककर बारिश हुई। राजधानी जयपुर में दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और शहर के विभिन्न इलाकों में कहीं रिमझिम बारिश तो कहीं बूंदाबांदी से लोगों को उमस से राहत मिली। वहीं चित्तौड़गढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र तीव्र होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है।

इसके साथ ही मानसून ट्रफ लाइन सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसककर जैसलमेर और इस कम दबाव वाले क्षेत्र से होकर गुजर रही है। इसी वजह से प्रदेश में अगले दो-तीन दिन तक बारिश की गतिविधियां तेज बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बांसवाड़ा और डूंगरपुर में भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 9 जिलों में ऑरेंज तथा अन्य कई जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग के अनुसार उदयपुर और जोधपुर संभाग के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग में भी मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रेन से नहीं, अब विमान से घूमिए देश-विदेश, आईआरसीटीसी ने तैयार किए टूर ट्रेन से नहीं, अब विमान से घूमिए देश-विदेश, आईआरसीटीसी ने तैयार किए टूर
आईआरसीटीसी ने समय बचाने के लिए हवाई टूर पैकेज शुरू किए। जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय इस वित्त वर्ष में एक दर्जन...
एयर इंडिया का ड्रूकएयर से करार : भूटान के साथ बेहतर होगा हवाई नेटवर्क, एक ही टिकट पर यात्रा कर सकेंगे लोग
शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 183 अंक और निफ्टी 127 अंक फिसला; आईटी, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली
मंदिर में पहुंचा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी
ईरान के हमले से अमेरिकी खुफिया नेटवर्क को अरबों डॉलर का नुकसान, रिपोर्ट में कहा- हमलों में निगरानी उपकरणों को बनाया निशाना
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर भाजपा का राहुल गांधी से सवाल, बांसुरी बोलीं- कर्नाटक-हिमाचल में क्यों नहीं अमल?
Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम