प्रदेश में मानसून कमजोर : अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान, छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना

सीमावर्ती इलाकों में गर्मी का असर बढ़ा

प्रदेश में मानसून कमजोर : अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान, छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना
मानसून की रफ्तार थम गई है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। पश्चिमी जिलों में तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचा, श्रीगंगानगर 41.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। जयपुर में भी बारिश के आसार कम हैं। हालांकि 3-4 सितंबर से पूर्वी व उत्तरी राजस्थान में फिर बारिश बढ़ सकती है।

जयपुर। राजस्थान में मानसून की सक्रियता एक बार फिर कमजोर पड़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी एक सप्ताह प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून कमजोर रहने की संभावना है। बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। पूर्वी राजस्थान में हालांकि छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में गर्मी का असर बढ़ा है। यहां अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जयपुर में भी बारिश के आसार कम राजधानी जयपुर में अगले कुछ दिनों तक मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है।

शहर में आसमान में बादलों की आवाजाही हो सकती है, लेकिन व्यापक या लगातार बारिश की संभावना कम है। कुछ स्थानों पर स्थानीय परिस्थितियों के चलते हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेशवासियों को फिलहाल तेज बारिश के दौर से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस का असर महसूस हो सकता है, विशेषकर पश्चिमी और सीमावर्ती जिलों में गर्मी अधिक परेशान कर सकती है। मौसम विभाग ने राहत की उम्मीद भी जताई है। 3-4 सितंबर से पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में एक बार फिर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में सितंबर के शुरुआती दिनों में प्रदेश के कुछ इलाकों में मानसून फिर सक्रिय हो सकता है।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय