आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, राजस्थान के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, राजस्थान के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
राजस्थान में मानसून की गतिविधियां अधिकांश क्षेत्रों में सुस्त रहीं, जिससे कई जिलों में लोगों को बारिश का इंतजार करना पड़ा। हालांकि श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और अलवर में हुई बारिश से मौसम में हल्की राहत मिली और तापमान में कुछ गिरावट दर्ज। इसके बावजूद श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म जिला बना रहा।

जयपुर। राजस्थान में मंगलवार को मानसून की गतिविधियां अधिकांश क्षेत्रों में सुस्त रहीं, जिससे कई जिलों में लोगों को बारिश का इंतजार करना पड़ा। हालांकि श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और अलवर में हुई बारिश से मौसम में हल्की राहत मिली और तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म जिला बना रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार बुधवार से प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बीते 24 घंटों में अलवर जिले में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। वहीं कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र में भी अच्छी बारिश हुई। हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र में मंगलवार सुबह तक 37 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जिससे स्थानीय लोगों को गर्मी से राहत मिली।

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन