मुहाना मंडी थोक व्यापारियों ने की नगर विकास शुल्क माफी की मांग, नगर निगम ग्रेटर के उपमहापौर को दिया मांग पत्र

मामले पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की

मुहाना मंडी थोक व्यापारियों ने की नगर विकास शुल्क माफी की मांग, नगर निगम ग्रेटर के उपमहापौर को दिया मांग पत्र

जयपुर फल व सब्जी थोक विक्रेता संघ ने नगर निगम (ग्रेटर) को पत्र लिखकर मांग की है कि मुहाना मंडी थोक व्यापारियों को नगर विकास शुल्क से छूट दी जाए

जयपुर। जयपुर फल व सब्जी थोक विक्रेता संघ ने नगर निगम (ग्रेटर) को पत्र लिखकर मांग की है कि मुहाना मंडी थोक व्यापारियों को नगर विकास शुल्क से छूट दी जाए। संघ के अध्यक्ष योगेश तंवर ने बुधवार को नगर निगम ग्रेटर के उपमहापौर पुनीत कर्णावत को मांग पत्र दिया। संघ के अध्यक्ष योगेश तंवर ने बताया कि वर्तमान में नगर निगम द्वारा फूट टर्मिनल मार्केट, मुहाना मंडी में कार्यरत व्यापारियों से नगर विकास शुल्क वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब से मंडी का संचालन शुरू हुआ है, तब से व्यापारियों द्वारा सफाई, सीवर व्यवस्था, सड़क मरम्मत एवं अन्य रखरखाव की जिम्मेदारी स्वयं उठाई जा रही है।

संघ ने इस आधार पर नगर निगम से मांग की है कि अन्य औद्योगिक क्षेत्रों जैसे RICO, सीतापुरा और VKI की तरह ही मुहाना मंडी के व्यापारियों को भी नगर विकास शुल्क से छूट दी जाए। संघ ने नगर निगम से इस मामले पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है, ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल
Rajasthan Sampark पोर्टल पर 15 अप्रैल 2026 तक शिकायतों के निस्तारण में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिली। उपलब्ध आंकड़ों के...
दिग्गज कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली, प्रमुख सूचकांक टूटे, इन शेयरों में दिखा ज़ोरदार एक्शन
पीसीसी मुख्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन, व्यास को अर्पित की पुष्पांजलि
19 अप्रैल को चलेगी स्पेशल ट्रेन, रामदेवरा आवागमन में यात्रियों को विशेष सुविधा
महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय सर्वसम्मति से हो, इसका श्रेय विपक्ष को देने को भी मैं तैयार हूं : मोदी
यूक्रेन की सेना में विदेशी भर्ती का खुलासा: पोलैंड सीमा पर कोलंबियाई नागरिकों की एंट्री, भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जयपुर में सजेगा ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026 : जवाहर कला केन्द्र में 17 से 26 अप्रैल तक आयोजन, तैयारियों की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश