नगर निगम चुनाव : निर्दलीय पार्षद रात को भाजपा में आए, सुबह मुकर गए

मदन राठौड़ ने उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए बुलाया था

नगर निगम चुनाव : निर्दलीय पार्षद रात को भाजपा में आए, सुबह मुकर गए
वार्ड नंबर 109 के निर्दलीय पार्षद मोहम्मद रईस खान के भाजपा में शामिल होने को लेकर विवाद। गुरुवार रात प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई, शुक्रवार सुबह रईस ने भाजपा में शामिल होने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि राठौड़ के बुलाने पर शुभकामनाएं लेने भाजपा कार्यालय गए थे।

जयपुर। नगर निगम चुनाव में वार्ड न 109 के निर्दलीय पार्षद मोहम्मद रईस ख़ान ने चुनाव जीतने के बाद गुरुवार की रात भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचकर भाजपा ज्वाइन कर ली थी । लेकिन शुक्रवार की सुबह वह इससे मुकर गए। उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए बुलाया था। इसलिए वह भारतीय जनता पार्टी कार्यालय गए थे।

उन्हें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने गुरुवार रात पार्टी की सदस्यता दिलाई थी, रईस किशनपोल से भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे चंद्र मनोहर बटवारा के साथ भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचे थे । बताया जा रहा है कि बटवाडा ही उन्हें बीजेपी ऑफिस लेकर आए थे। शाम को जॉइनिंग और सुबह भाजपा में होने से इनकार करने का उनका मामला जयपुर की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप डीलर्स का फैसला : 2 हजार से अधिक का UPI पेमेंट नहीं करेंगे स्वीकार, कहा- बचत कम और खर्चा बढ़ा मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप डीलर्स का फैसला : 2 हजार से अधिक का UPI पेमेंट नहीं करेंगे स्वीकार, कहा- बचत कम और खर्चा बढ़ा
पेट्रोल पंपों पर 16 अक्टूबर से 2,000 रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान स्वीकार नहीं किए जाएंगे। डीलर्स एसोसिएशन के...
इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते कदम भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अहम : साईं गिरिधर
Weather Update : राजस्थान में मानसून की विदाई की आहट, 19 सितंबर से पश्चिमी हिस्सों में थमेगा बारिश का दौर
राजस्थान निकाय चुनाव : मेयर-अध्यक्ष चुनाव से पहले बाड़ेबंदी का सियासी खेल चरम पर, कांग्रेस ने कई जगह पार्षदों को दूसरे राज्यों में भेजा
गजानन की विदाई और महापौर का चुनाव एक ही दिन, दोनों हैं संवेदनशील मामले
गणेश महोत्सव : रोज 10 लाख के केले और 50 हजार के फूल बिक रहे
असर खबर का : मोरपा-नौताड़ा मालियान मार्ग पर शुरू हुआ डामरीकरण