नगर निकाय चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान खत्म, भाजपा-कांग्रेस की टक्कर के बीच निर्दलियों का असर भी अहम; 275 वार्डों में 1194 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद

प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद

नगर निकाय चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान खत्म, भाजपा-कांग्रेस की टक्कर के बीच निर्दलियों का असर भी अहम; 275 वार्डों में 1194 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
राजस्थान में निकाय चुनाव 2026 के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ। शाम 6 बजे मतदान खत्म होते ही पोलिंग बूथ के कपाट बंद कर दिए गए। भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीयों के बीच कड़े मुकाबले के बाद अब प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है।

जयपुर। जयपुर। निकाय चुनाव 2026 के पहले चरण का मतदान बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। शाम 6 बजे मतदान का समय समाप्त होते ही मतदान केंद्रों के बाहर तैनात जवानों ने गेट बंद कर दिए। जिले की 9 नगर निकायों के 275 वार्डों में मतदान हुआ, जिसमें 1194 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें टिकी हैं। 

मतदान खत्म होने के बाद अब उम्मीदवारों और समर्थकों को नतीजों का इंतजार है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में भी निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया जाएगा। दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान भी थम गया है। 11 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा, जबकि पोलिंग पार्टियां गुरुवार को रवाना होंगी। 14 सितंबर को मतगणना के साथ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने किया श्रमदान, बोलीं- स्वच्छता एक दिन का अभियान नहीं, रोज की जिम्मेदारी बनाएं दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने किया श्रमदान, बोलीं- स्वच्छता एक दिन का अभियान नहीं, रोज की जिम्मेदारी बनाएं
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'स्वच्छता ही सेवा 2026' अभियान के तहत कमला नेहरू रिज पहुंचकर श्रमदान किया। उन्होंने...
एसएमएस अस्पताल में वृद्धजन दिवस पर स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठ नागरिकों की हुई व्यापक जांच
पीएम मोदी बोले- भर्ती प्रक्रिया बदले समय की जरूरत, युवाओं के भविष्य के लिए परीक्षा चक्र छोटा करना जरूरी
शाही अंदाज में जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’, 57 पर्यटकों का हुआ पारंपरिक स्वागत
राजस्थान रोडवेज का 63वां स्थापना दिवस, उत्कृष्ट कार्मिक और डिपो सम्मानित
एसएमएस अस्पताल में जटिल सर्जरी, 59 वर्षीय महिला के शरीर से निकाला 28.6 किलो का विशाल ट्यूमर
हिसार में CET पास युवाओं ने किया रोड जाम: CM से मुलाकात नहीं होने पर 11 दिन से जारी धरना तेज, सीजेपी कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में