तेल बचत और व्यापारी हितों के संकल्पों के साथ बीयूवीएम का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, 28 जून को ‘व्यापारी दिवस’ घोषित करने की मांग

जीएसटी सुधार और ऑनलाइन व्यापार नियमन पर जोर

तेल बचत और व्यापारी हितों के संकल्पों के साथ बीयूवीएम का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, 28 जून को ‘व्यापारी दिवस’ घोषित करने की मांग
बीयूवीएम का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, देशभर के व्यापारियों ने ऊर्जा बचत, सीमित विदेशी यात्रा, सोने की खरीद और व्यापारिक कल्याण जैसे मुद्दों पर चर्चा। राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने डीजल-पेट्रोल बचत, कार पूलिंग और मेट्रो-साइकिल उपयोग का संकल्प दिलाया।

जयपुर। तेल कम खर्च करेंऔरव्यापारी एकता जिंदाबादके संकल्पों के साथ बीयूवीएम का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन प्रारम्भ हुआ। अधिवेशन में देशभर से आए व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा करते हुए केंद्र सरकार से कई महत्वपूर्ण मांगें उठाईं। ईश वंदना के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने देश के 10 करोड़ व्यापारियों की ओर से ऊर्जा बचत का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग डीजल-पेट्रोल की खपत कम करने के लिए अभियान चलाएगा, कार पूलिंग सिस्टम अपनाएगा तथा मेट्रो और साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देगा। साथ ही सीमित विदेश यात्राएं करने और निर्यात आधारित आभूषणों को ध्यान में रखकर सोने की खरीद करने का भी आह्वान किया गया। अधिवेशन में सबसे प्रमुख मांग दानवीर भामाशाह की जन्म जयंती 28 जून को राष्ट्रीयव्यापारी दिवसघोषित करने की रही। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक दिवस और श्रमिक दिवस की तर्ज पर व्यापारियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना चाहिए।

कार्यक्रम में व्यापारियों के लिए राहत पैकेज, ऑनलाइन कंपनियों के लिए रेगुलेटरी एक्ट, व्यापारी कल्याण कोष की स्थापना, अग्निकांड एवं प्राकृतिक आपदा में जीएसटी छूट, बीमा क्लेम प्रक्रिया में सुधार तथा जीएसटी विसंगतियों को दूर करने जैसे प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई।

Post Comment

Comment List

Latest News

विश्व विटिलिगो दिवस : विटिलिगो संक्रामक नहीं बल्कि त्वचा से जुड़ा रोग, जागरूकता और संवेदनशीलता की जरूरत विश्व विटिलिगो दिवस : विटिलिगो संक्रामक नहीं बल्कि त्वचा से जुड़ा रोग, जागरूकता और संवेदनशीलता की जरूरत
हर वर्ष 25 जून को विश्व विटिलिगो दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य विटिलिगो यानी सफेद दाग के...
जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा
गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त: 66 कोचिंग सेंटरों की जांच, 9 पर लगा ताला
वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से तबाही, हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे पचपदरा रिफाइनरी: जयपुर मेट्रो फेज-2 के शिलान्यास सहित विभिन्न विकास कार्यों की मिलेंगी सौगातें, ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक होंगे कार्यक्रम 
ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम