राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव, 15 जुलाई को मंचित होगा देशभक्ति नाटक 'तिरंगा : ए जर्नी'

राष्ट्रभक्ति और भारतीय जीवन मूल्यों का प्रसार

राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव, 15 जुलाई को मंचित होगा देशभक्ति नाटक 'तिरंगा : ए जर्नी'
संगीत नाटक अकादेमी, नई दिल्ली द्वारा महाकवि कालिदास जयंती एवं 'वंदे मातरम्' के 150वें वर्ष के स्मरणोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 के तहत जयपुर में देशभक्ति नाटक 'तिरंगा : ए जर्नी' का मंचन 15 जुलाई को शाम 6 बजे केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के सभागार में होगा।

जयपुर। संगीत नाटक अकादेमी, नई दिल्ली द्वारा महाकवि कालिदास जयंती एवं 'वंदे मातरम्' के 150वें वर्ष के स्मरणोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 के तहत जयपुर में देशभक्ति नाटक 'तिरंगा : ए जर्नी' का मंचन 15 जुलाई को शाम 6 बजे केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के सभागार में होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्वतंत्रता सेनानी सुमित्रा देवी भालोठिया होंगी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हिंदी प्रचार प्रसार संस्थान, राजस्थान के अध्यक्ष डॉ. अखिल शुक्ला उपस्थित रहेंगे। नाटक का लेखन एवं निर्देशन बिस्मिल्लाह खान अवार्ड से सम्मानित वरिष्ठ रंगकर्मी प्रियदर्शिनी मिश्रा ने किया है।

यह प्रस्तुति भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रभक्ति और तिरंगे की गौरवगाथा को प्रभावी रंगमंचीय शैली में प्रस्तुत करते हुए युवाओं में राष्ट्रप्रेम व सांस्कृतिक चेतना का संचार करेगी। यह आयोजन केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में क्यूरियो अ परफॉर्मिंग आर्ट सोसाइटी की प्रस्तुति के रूप में हो रहा है, जिसका उद्देश्य रंगमंच के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और भारतीय जीवन मूल्यों का प्रसार करना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बस्सी में एक माह के विशेष अभियान से अवैध खनन पर लगी रोक, खान विभाग का दावा बस्सी में एक माह के विशेष अभियान से अवैध खनन पर लगी रोक, खान विभाग का दावा
बस्सी तहसील में खान विभाग के 1 माह से चल रहे विशेष अभियान से अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगी।...
कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा, 'लाडकी बहिन योजना' के खर्च का हिसाब मांगते हुए उठाए भ्रष्टाचार के आरोप
मुंबई को राहत! अच्छी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 50% के करीब, फिर भी जारी रहेगी पानी कटौती
लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार : साथी की तलाश तेज, लूट की चांदी से बनी सिल्ली बरामद
दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्ग पर संकट, ईरान ने बंद बताया तो अमेरिका बोला- होर्मुज पूरी तरह खुला
वडेट्टीवार का हमला, महाराष्ट्र सरकार पर लगाया महिलाओं और किसानों के साथ धोखा करने का आरोप
बारिश के बाद बढ़ी थी पर्यटकों की आवाजाही, अब तापमान बढ़ने से कम हुए सैलानी