नौतपा बरपाएगा कहर : गर्मी रहेगी उफान पर, 25 मई से सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध के होगा काफी करीब

सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 25 मई को अपराह्न 3.37 बजे करेंगे प्रवेश 

नौतपा बरपाएगा कहर : गर्मी रहेगी उफान पर, 25 मई से सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध के होगा काफी करीब
सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ 25 मई से नौतपा शुरू। मान्यता है कि 9 दिनों तक सूर्य देव उग्र रूप में रहते हैं। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही पृथ्वी का तापमान बढ़ जाता है और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है। सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 25 मई को 3.37 बजे प्रवेश।

जयपुर। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ 25 मई से नौतपा शुरू हो जाएगा। मान्यता है कि 9 दिनों तक सूर्य देव उग्र रूप में रहते हैं। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही पृथ्वी का तापमान बढ़ जाता है और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है। सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 25 मई को 3.37 बजे प्रवेश करेंगे। इसके बाद सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 8 जून को 1.33 बजे तक अर्थात 15 दिन रहेंगे। ऐसे में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के प्रारंभ के नौ दिन तक नौतपा का प्रभाव रहेगा। आठ जून को ही सूर्य देव मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 15 दिनों के लिए आता है तो उन पंद्रह दिनों के पहले नौ दिन सर्वाधिक गर्मी वाले होते हैं। इन्हीं शुरुआती नौ दिनों को नौतपा के नाम से जाना जाता है।  यदि नौतपा में बारिश हो जाए तो माना जाता है कि मानसून कमजोर रहेगा। 

इनका कहना है
ज्योतिष के अनुसार 25 मई से दो  जून तक नौतपा का प्रभाव अपने चरम पर रहेगा और तेज धूप व गर्मी का सामना करना पड़ेगा। नौतपा में जितना तापमान चढ़ेगा, आने वाले समय में उतनी ही अच्छी वर्षा होने की भी संभावना बढ़ जाती है।  
-डॉ. अनीष व्यास, ज्योतिषाचार्य 

नौतपा में सूर्य उत्तरी गौलाद्र्ध्र के काफी नजदीक आ जाता है, इससे तापमान बढ़ जाता है। इस दौरान पृथ्वी पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं, इससे गर्मी अपने चरम पर होती हैं। यदि नौतपा के दौरान बारिश हो जाए तो माना जाता है कि मानसून कमजोर रहेगा। 
-डॉ. रानी सिंह, भूगोल शास्त्री  

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना