पुणे की सिया ही नहीं, राजस्थान की ये पांच महिलाएं भी खतरनाक

प्रेमियों से मिलकर कराई पतियों की हत्या

पुणे की सिया ही नहीं, राजस्थान की ये पांच महिलाएं भी खतरनाक
पुणे की सिया गोयल के मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या का मामला देशभर में  लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, लेकिन राजस्थान की पांच महिलाएं भी सिया से ज्यादा खतरनाक। उन्होंने भी अपने प्रेमियों के साथ मिलकर पतियों को मौत की नींद सुला दिया। किसी ने पति के शव को बाथरूम में गाड़ दिया, तो किसी ने लाश को नीले ड्रम में छिपा दिया। एक महिला ने तो प्रेमी के साथ मिलकर पति को आग लगा दी। 

जयपुर। पुणे की सिया गोयल के मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या का मामला देशभर में  लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, लेकिन राजस्थान की पांच महिलाएं भी सिया से ज्यादा खतरनाक निकलीं। उन्होंने भी अपने प्रेमियों के साथ मिलकर पतियों को मौत की नींद सुला दिया। इनमें से किसी ने पति के शव को बाथरूम में गाड़ दिया, तो किसी ने लाश को नीले ड्रम में छिपा दिया। और तो और एक महिला ने तो प्रेमी के साथ मिलकर पति को आग लगा दी। 

भरतपुर: पति का शव बाथरूम में दफनाया
रंजीत नगर निवासी सुरेंद्र कुमार शर्मा की यूपी के आगरा में पत्नी रूबी ने हत्या कर दी और शव को बाथरूम में दफना दिया। ये मामला करीब 45 दिन पुराना है, लेकिन खुलासा 3 जुलाई को हुआ। रूबी ने 18 मई की रात खीर में नींद की गोलियां मिलाकर पति को खिला दी और फिर गला घोटकर हत्या कर दी। अगले दिन सुबह शव को बाथरूम के अंदर गड्ढा खोदकर दफना दिया था।

बाड़मेर: प्रेमी ने पति को टांके में फेंका
 इसी प्रकार बाड़मेर के गरल गांव निवासी तेजाराम (42) हत्या की साजिश उसकी पत्नी नेतल ने ही प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। नेतल अपने बच्चों को साथ लेकर पीहर चली गई। इसके बाद 3 जून की रात गुमान सिंह ने तेजाराम को शराब पिलाई और उसके घर से 10 किलोमीटर पहले एक खेत में बने टांके में फेंक दिया। सोशल मीडिया के जरिए ही नेतल और उसके प्रेमी गुमान सिंह की जान पहचान हुई थी। फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। ऐसे में उसने पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था।

श्रीगंगानगर: शादी के तीन दिन बाद ही पति को मरवाया  
जिले की एक घटना तो रोंगटे खड़े करने वाली है। यहां इसी फरवरी में युवक की हत्या का मामला सामने आया था। शादी के महज तीन महीने बाद ही पत्नी ने अपने प्रेमी से पति की हत्या करवा दी। गत 30 जनवरी की रात जब महिला अपने पति को घर से बाहर लेकर गई। जहां पहले से घात लगाए आरोपियों ने हमला कर हत्या कर दी थी। अंजू किसी और से प्यार करती थी और शादी से खुश नहीं थी। इसके बाद उसने प्रेमी संजय के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी।

Read More गोविन्द देव जी मंदिर में निकली रथयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

खैरथल-तिजारा : हत्या कर लाश नीले ड्रम में छिपाई
किशनगढ़बास कस्बे में पिछले साल युवक की हत्या कर शव को नीले ड्रम में छुपाने का मामला सामने आया था। पत्नी लक्ष्मी देवी उर्फ  सुनीता ने अपने प्रेमी जितेंद्र कुमार के साथ मिलकर हंसराम उर्फ  सूरज की हत्या की थी। इसके बाद किराए के मकान की छत पर रखे नीले ड्रम में शव को छिपा दिया था। घटना के बाद मृतक की पत्नी अपने तीन बच्चों और मकान मालिक के बेटे के साथ फरार हो गई थी। 

Read More महिला किसानों को प्रशिक्षण दिया जाए तो राज्य जैविक खेती में कर सकता है विकास : डॉ. अतुल गुप्ता

जयपुर: लाश को बोरे में भर आग लगाई
जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने भी अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिछले साल मार्च में पति की हत्या कर दी थी। सवाई माधोपुर धन्नालाल सैनी जो जयपुर में रहकर सब्जी की दुकान करता था, उसकी पत्नी गोपी के दीनदयाल नाम के युवक से प्रेम संबंध थे। ऐसे में महिला ने पति को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनाई। 18 मार्च को महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। शव को बोरे में भरकर बाइक से सुनसान जगह पर ले गए। जहां पर बोरे में आग लगा दी। अगले दिन पुलिस को बोरे में अधजला शव मिला तो महिला की पोल खुल गई। 

Read More बीसलपुर पायलट प्रोजेक्ट की देशभर में सराहना, MCAD योजना में राजस्थान दूसरे स्थान पर

प्रतापगढ़: जिले में 52 वर्षीय महिला ने अपने से 19 साल छोटे 33 वर्षीय पड़ोसी दुकानदार के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और उसकी हत्या के बाद शव को कुंए में फेंक दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर आरोपी पति और पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी पालन सुनिश्चित...
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर
'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर की होस्टिंग ने जीता फैंस का दिल, दर्शकों ने बताया शो का सबसे मनोरंजक सरप्राइज