अब महिला किरदार सहायक भूमिकाओं तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि वे कहानी का केंद्र भी बन रही हैं : माधुरी

ईफा ने महिलाओं के सिनेमा में योगदान को खास अंदाज में मनाया

अब महिला किरदार सहायक भूमिकाओं तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि वे कहानी का केंद्र भी बन रही हैं : माधुरी

उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है और यह बदलाव भविष्य के लिए उम्मीद जगाता है।

जयपुर। आईफा के सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन के तहत जयपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक खास इवेंट हुआ। 'द जर्नी ऑफ वुमन इन सिनेमा' नाम के इस इवेंट में बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा माधुरी दीक्षित और ऑस्कर विजेता प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने अपने अनुभव साझा किए। बातचीत को आईफा की वाइस प्रेसिडेंट नोरीन खान ने होस्ट किया। माधुरी दीक्षित ने अपने 39 साल के करियर के अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे महिलाओं के किरदार समय के साथ मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब महिला किरदार सिर्फ सहायक भूमिकाओं तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि वे कहानी का केंद्र भी बन रही हैं। वहीं, गुनीत मोंगा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने संघर्ष, ऑस्कर जीतने के सफर और महिला नेतृत्व के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है और यह बदलाव भविष्य के लिए उम्मीद जगाता है।

इस चर्चा में महिलाओं के बदलते किरदार, उनकी चुनौतियों और उनके बढ़ते प्रभाव पर बात हुई। दोनों ने अपने सफर की कहानियां साझा कीं, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिली। नोरीन खान ने कहा, आईफा के 25 साल पूरे होने पर, हम सिनेमा और अन्य क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। द जर्नी ऑफ वुमन इन सिनेमा सिर्फ एक चर्चा नहीं, बल्कि एक आंदोलन है। जब हम हिम्मत, रचनात्मकता और नेतृत्व की कहानियां साझा करते हैं, तो हम सिर्फ सफल महिलाओं का जश्न नहीं मनाते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते हैं। आईफा ऐसे मंच, इवेंट और साझेदारियों के जरिए बदलाव की दिशा में काम करता रहेगा, जहां हर आवाज सुनी जाए और मैं बदलाव ला सकती हूं का संकल्प एक सामूहिक शक्ति बने।

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग