राजस्थान में पटवारी के 2300 अतिरिक्त पदों पर भर्ती, पदों की बढ़ सकती है संख्या

हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद

राजस्थान में पटवारी के 2300 अतिरिक्त पदों पर भर्ती, पदों की बढ़ सकती है संख्या

अब प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति के बाद संशोधित प्रस्ताव राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजा जाएगा।

जयपुर। राजस्थान में पटवारी भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने 2300 अतिरिक्त पदों पर भर्ती की स्वीकृति प्रदान कर दी है। राजस्व विभाग के शासन उप सचिव हरिसिंह मीणा ने राजस्व मंडल को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। वर्तमान में 2020 पटवारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी की गई है। लेकिन सरकार ने 2025-26 के बजट में 4000 पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। अब प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति के बाद संशोधित प्रस्ताव राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजा जाएगा। इससे भर्ती प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है। राज्य में पटवारियों की कमी को देखते हुए सरकार यह कदम उठा रही है।  

भर्ती से जुड़ी मुख्य बातें- 
अतिरिक्त पद- 2300  
संभावित कुल पद- 3000  
विभाग- राजस्व (ग्रुप-1)  
निर्देश जारी करने वाले अधिकारी- हरिसिंह मीणा (शासन उप सचिव)  
इस भर्ती से राज्य के हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
स्वतंत्रता सेनानी और दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती नवज्योति के जयपुर सहित प्रदेशभर के...
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत
संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल : राजस्थान ने दमन-दीव को 6-0 से रौंदा, गुजरात भी जीती