अंता विधानसभहा उपचुनाव : अंतिम दिन दोनों दलों ने झोंकी ताकत, भजनलाल और गहलोत ने किया रोड शो

ड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया 

अंता विधानसभहा उपचुनाव : अंतिम दिन दोनों दलों ने झोंकी ताकत, भजनलाल और गहलोत ने किया रोड शो

रोड शो को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा की व्यवस्था की थी। रोड शो के दौरान लोगों ने जगह-जगह स्वागत द्वार बना कर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।

बारां। जिले के अंता विधानसभा उप चुनाव में रविवार को प्रचार के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रोड शो किया। एक विशेष रथ पर उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद्र बैरवा, चुनाव प्रभारी जोगाराम पटेल, सांसद दुष्यंत सिंह, विधायक राधेश्याम बैरवा, ललित मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार और भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन सवार थे।

शर्मा के रोड शो को पार्टी ने विजय संकल्प यात्रा का रूप दिया था, जिसमें बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। रोड शो के तहत विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत अंता क्षेत्र के अजीतपुरा बालाजी से हुई जो सीएडी चौराहा होते हुए ब्रह्मपुरी बालाजी तिराहा तक पहुंची। विशेष रथ को सजाया गया था। रोड शो को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा की व्यवस्था की थी। रोड शो के दौरान लोगों ने जगह-जगह स्वागत द्वार बना कर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार भजनलाल शर्मा का अंता पहुंचने पर भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेताओं के साथ अन्ता विधानसभा क्षेत्र के गांवों में रोड शो करते हुए मांगरोल शहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आमजन से अनुरोध किया। रोड शो में प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया साथ थे। बड़ी संख्या में लोगों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। 

 

Read More परिवहन विभाग का प्रवर्तन हुआ डिजिटल : बिना परमिट-टैक्स वाले वाहनों के ऑनलाइन चालान शुरू, ओवरलोड वाहनों को भी ई-डिटेक्शन प्रणाली से जोड़ने की तैयारी 

Tags: election

Post Comment

Comment List

Latest News

शिक्षा ही वंचितों के उत्थान की बुनियाद : विश्वविद्यालय छात्रों को सार्वजनिक जीवन और राजनीति को गहराई से समझने के लिए करेंगे प्रोत्साहित, गोयल ने कहा- अगले 25 साल विकसित भारत के लिए होंगे निर्णायक युग शिक्षा ही वंचितों के उत्थान की बुनियाद : विश्वविद्यालय छात्रों को सार्वजनिक जीवन और राजनीति को गहराई से समझने के लिए करेंगे प्रोत्साहित, गोयल ने कहा- अगले 25 साल विकसित भारत के लिए होंगे निर्णायक युग
शासन और सार्वजनिक सेवा को सीधे समझ सकें, और यह भी कि वे एक दिन इसे और भी बेहतर कैसे...
नागरिक-पुलिस सहयोग : निजी हाई स्कूल में 'सेल्फ-डिफेंस और कम्युनिटी पुलिसिंग' पर हुआ प्रभावशाली सत्र; विद्यार्थियों ने भूमिका अभिनय से दिया जन सहभागिता का संदेश
देश सेवा को समर्पित : राजस्थान गृह रक्षा का 63वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न,जयपुर में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम
कांग्रेस की दिल्ली में महारैली की तैयारियों को लेकर बैठक : डोटासरा ने दिए नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश, राजस्थान से 50 हजार लोग होंगे शामिल
हवाई यात्रा के अभूतपूर्व संकट की जिम्मेदारी ले सरकार : यह संकट सरकार के एकाधिकार की नीति का पहला नमूना, शशिकांत सेंथिल ने कहा- सरकार जारी करे श्वेत-पत्र 
राजस्थान को देश का माइनिंग हब बनाने में प्रवासी राजस्थानियों की प्रमुख भूमिका, निवेश और सहभागिता में सक्रिय भागीदारी
जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल के दूसरे संस्करण का आगाज : पद्मनाभ सिंह के सहयोग से तैयार किया गया फेस्टिवल, कला, हस्तशिल्प, खानपान और संवाद की अनूठी श्रृंखला प्रस्तुत