मोबाइल लिंक खोलते ही खाते से 98,583 की ऑनलाइन ठगी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से संदिग्ध लिंक प्राप्त
जयपुर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया। परिवादिया चेतना निवासी तनेजा ब्लॉक आदर्श नगर जयपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से संदिग्ध लिंक प्राप्त हुआ।
जयपुर। जयपुर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। परिवादिया चेतना निवासी तनेजा ब्लॉक आदर्श नगर जयपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से संदिग्ध लिंक प्राप्त हुआ। शिकायत के अनुसार, जैसे ही उन्होंने उस लिंक को खोला, उनका मोबाइल फोन हैंग होकर बंद हो गया।
कुछ समय बाद फोन दोबारा चालू करने पर उन्हें पता चला कि उनके बैंक खाते से 98,583 की राशि ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिए निकाल ली गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
01 May 2026 19:02:58
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...

Comment List