1987 में से 148 सरकारी आवास खाली, फिर भी कर्मचारियों को आवास आवंटन का लंबा इंजतार

कर्मचारियों को रिक्त आवासों का आवंटन नहीं

1987 में से 148 सरकारी आवास खाली, फिर भी कर्मचारियों को आवास आवंटन का लंबा इंजतार

राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के लिए निर्मित किए गए आवासों के आवंटन में कई तरह की अड़चन। जीएडी के पास जयपुर में 1987 आवास है, लेकिन इनमें से 148 आवास तो खाली पड़े। आवास लेने वालों की वेटिंग लिस्ट लंबी। कर्मचारियों को रिक्त आवासों का आवंटन नहीं।

जयपुर। राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के लिए निर्मित किए गए आवासों के आवंटन में कई तरह की अड़चन आती रही है। जीएडी के पास जयपुर में 1987 आवास है, लेकिन इनमें से 148 आवास तो खाली पड़े हुए हैं, जबकि आवास लेने वालों की वेटिंग लिस्ट लंबी है। कर्मचारियों को रिक्त आवासों का आवंटन नहीं किया जा सका है। विभाग के अधीन जयपुर जिले में कुल 1987 सरकारी आवास राजकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए निर्मित हैं।

वर्तमान स्थिति पर सरकार ने स्पष्ट किया कि कुल आवासों में से 148 आवास विभिन्न श्रेणियों में रिक्त हैं। इन खाली पड़े आवासों को लेकर अब विभागीय स्तर पर आवंटन प्रक्रिया को तेज करने की आवश्यकता मानी जा रही है, ताकि सरकारी संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो सके। आदेशानुसार विभिन्न ग्रेड-पे स्केल के अधिकारियों/कर्मचारियों को किया जाता है। इसके अलावा बजाज नगर हॉस्टल अपार्टमेंट/ट्रांजिट गांधीनगर, जयपुर में अस्थायी फ्लैट्स भी निर्धारित ग्रेड-पे स्केल के अधिकारियों को तय अवधि के लिए आवंटित किए जाते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ