दूसरे चरण में पंचायत चुनाव की जंग, 11,653 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कल

शांतिपूर्ण मतदान पर रहेगा जोर 

दूसरे चरण में पंचायत चुनाव की जंग, 11,653 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कल
राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव के लिए बुधवार को मतदान। 17 जिला परिषदों के 490 वार्डों में 2,113 और 116 पंचायत समितियों के 2,128 वार्डों में 9,540 प्रत्याशी मैदान में। कुल 11,653 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला। मतदान दल मंगलवार को केंद्रों पर पहुंचकर तैयारियां पूरी करेंगे।

जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव के लिए बुधवार को मतदान होगा। दूसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव को लेकर निर्वाचन तंत्र ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

चुनावी मैदान में उतरे कुल 11 हजार 653 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे। मतदान को सुचारु, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदान दल मंगलवार को निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगे। दूसरे चरण में प्रदेश की 17 जिला परिषदों के 490 वार्डों के लिए 2 हजार 113 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

वहीं, 116 पंचायत समितियों के 2 हजार 128 वार्डों में 9 हजार 540 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस तरह जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के कुल 2 हजार 618 वार्डों में चुनावी मुकाबला होगा। जिला परिषद सदस्यों के लिए औसतन प्रति वार्ड करीब चार प्रत्याशी और पंचायत समिति सदस्यों के लिए औसतन साढ़े चार प्रत्याशी मैदान में हैं।

पंच-सरपंचों के चुनाव 30 को :

Read More दुबई की फ्लाइट या इंतजार की सजा! आज फिर साढ़े छह घंटे की देरी

दूसरे चरण में 17 जिला परिषदों और 116 पंचायत समितियों के क्षेत्रों में  पंच-सरपंचों के लिए मतदान 30 अक्टूबर को होगा।

Read More आमेर महल में फिर शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध हाथी सवारी, पर्यटकों को मिलेगा शाही अंदाज का अनुभव

मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगे दल :

Read More बुजुर्ग को ऑनलाइन लगाया लाखों की चपत: क्रेडिट कार्ड से निकाली रकम, जवाहर सर्किल थाने में मामला दर्ज 

मतदान से एक दिन पहले मंगलवार को मतदान दलों की रवानगी और मतदान केंद्रों पर पहुंचने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मतदानकर्मी निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और मतदान सामग्री, आवश्यक अभिलेखों तथा अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करेंगे।

चुनावी मुकाबले का दौर :

चुनाव में जिला परिषद सदस्य बनने के लिए 2 हजार 113 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिला परिषद स्तर पर जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी ग्रामीण क्षेत्रों के विकासए स्थानीय जरूरतों और क्षेत्रीय राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।पंचायत समिति सदस्यों के 2 हजार 128 वार्डों में 9 हजार 540 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होने से ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मी तेज है।

शांतिपूर्ण मतदान पर रहेगा जोर :

राज्य निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है। मतदान दलों के केंद्रों पर पहुंचने के साथ ही चुनावी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

गांवों की सरकार का चुनावी रियलिटी चेक, मैदान में उतरे चुनाव आयुक्त गांवों की सरकार का चुनावी रियलिटी चेक, मैदान में उतरे चुनाव आयुक्त
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह छह जिलों के दौरे...
फोल्डेबल आईफोन खरीदते ही झटका! खरीदने के 6 घंटे बाद ही स्क्रीन में दरार, कंपनी ने मानी खराबी
भाजपा नेता समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, नाबालिग से छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप
कार्तिक मास शुरू : इस माह धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज त्योहार आएंगे
खबर छपी तो थमी जेसीबी : पहाड़ियों में सन्नाटा, अब स्थायी रोक की चुनौती
दूसरे चरण में पंचायत चुनाव की जंग, 11,653 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कल
कहर बरपाने के लिए तैयार चक्रवात ‘अर्नब’: आंध्र-ओडिशा में रेड अलर्ट, 60 से ज्यादा ट्रेनें रद्द