जयपुर से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को बीती रात भारी परेशानी : उड़ान भरने से पहले विमान में तकनीकी खराबी, फ्लाइट लेट

एयरलाइन की ओर से तुरंत इंजीनियरों की टीम को बुलाया गया

जयपुर से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को बीती रात भारी परेशानी : उड़ान भरने से पहले विमान में तकनीकी खराबी, फ्लाइट लेट

जयपुर से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को बीती रात भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयर इंडिया एक्सप्रेस की निर्धारित फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण यात्रियों की बोर्डिंग रोक दी गई, जिससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह फ्लाइट जयपुर से रात 10:45 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होने वाली थी।जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने से पहले विमान में तकनीकी समस्या सामने आई।

जयपुर। जयपुर से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को बीती रात भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयर इंडिया एक्सप्रेस की निर्धारित फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण यात्रियों की बोर्डिंग रोक दी गई, जिससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह फ्लाइट जयपुर से रात 10:45 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होने वाली थी।जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने से पहले विमान में तकनीकी समस्या सामने आई। जांच के दौरान विमान के लैंडिंग गियर में खराबी होने की बात सामने आई, जिसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को रोक दिया गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से यात्रियों को आधी रात तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।

एयरलाइन की ओर से तुरंत इंजीनियरों की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने रात में ही तकनीकी खामी को दूर करने के प्रयास शुरू किए। लंबे इंतजार और जांच के बाद आखिरकार विमान को उड़ान के लिए सुरक्षित घोषित किया गया। इसके बाद फ्लाइट करीब रात 2:15 बजे जयपुर से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान