निकाय चुनाव से पहले आरक्षण की तस्वीर साफ, जयपुर संभाग में 19 और बीकानेर संभाग में 8 निकाय ओबीसी के लिए आरक्षित

नीमराना और खाटूश्यामजी को ओबीसी महिला के लिए आरक्षित

निकाय चुनाव से पहले आरक्षण की तस्वीर साफ, जयपुर संभाग में 19 और बीकानेर संभाग में 8 निकाय ओबीसी के लिए आरक्षित
स्थानीय निकाय प्रमुखों की आरक्षण लॉटरी में जयपुर संभाग के 19 और बीकानेर संभाग के 8 निकाय ओबीसी के लिए आरक्षित। बीकानेर के लूणकरणसर, सुजानगढ़, चूरू, नोखा समेत आठ निकाय शामिल। जयपुर संभाग में अजीतगढ़, विराटनगर, नीमराना, बांदीकुई, दौसा, खेतड़ी और खाटूश्यामजी समेत निकाय आरक्षित।

जयपुर। स्थानीय निकाय प्रमुखों की आरक्षित लॉटरी में जयपुर संभाग में 19 और बीकानेर संभाग में आठ निकाय ओबीसी के लिए आरक्षित की गई है। बीकानेर संभाग में निकाय प्रमुखों के पदों की लॉटरी में लूणकरणसर, सुजानगढ़, खाजूवाला, केसरीसिंहपुर, सरदारशहर, राजगढ़, चूरू और नोखा को ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं, जयपुर संभाग के 19 निकाय ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें अजीतगढ़, विराटनगर, विद्या विहार, मलसीसर, नीमराना, बहादुरपुर, बांदीकुई, भिवाड़ी, श्रीमाधोपुर, खेतड़ी, राजगढ़, चिड़ावा, दौसा, खाटूश्यामजी, पलसाना, दांतारामगढ़, मुंडावर और डूंडलोद शामिल हैं। इनमें से बांदीकुई, दौसा, नौगांव, खेतड़ी, नीमराना और खाटूश्यामजी को ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

जयपुर संभाग के अनारक्षित निकाय : जयपुर संभाग में जयपुर, बहरोड़, बिसाऊ, पिलानी, मुकुंदगढ़, किशनगढ़बास, रामगढ़ शेखावाटी, बानसूर, खंडेला, नारायणपुर, अलवर, लक्ष्मणगढ़, फागी, कालाडेरा, मंडावा, सुल्ताना, जाखल, कोटकासिम, बगड़, बसवा, सिंघाना, सांभर, तिजारा, गोविंदगढ़, रामगढ़, चाकसू, फुलेरा, जोबनेर और नीमकाथाना समेत कई निकायों को अनारक्षित रखा गया है।

आरक्षित निकायों की सूची : जयपुर संभाग में अलवर, नारायणपुर, सिंघाना, कोटकासिम, सीकर सुल्ताना, बगरू, नवलगढ़, बिसाऊ, जोबनेर, किशनगढ़, रेनवाल, मंड्रेला, बड़ोद, लक्ष्मणगढ़, अलवर, खेजरोली, पावटा-प्रागपुरा, गोविंदगढ़ रामबास और थानागाजी अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित रखी गई है। इसके अलावा किशनगढ़बास, लक्ष्मणगढ़, सीकर, तिजारा, फुलेरा, चाकसू, नीमकाथाना, सूरजगढ़, बहरोड, शाहपुरा जयपुर, उदयपुरवाटी, लालसोट, फतेहपुर शेखावाटी, लोसल, रामगढ़ शेखावाटी, मुकुंदगढ़, महुआ, सांभर, नारायणा, चौमूं, कालाडेरा, खेड़ा, बानसूर, कोटपूतली, पिलानी, जाखल, बसवा में अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित की है।

 

Read More चित्तौड़गढ़ में बारिश ताबड़-तोड़, 9 इंच से ज्यादा पानी बरसा

Read More हाथी गांव में सजा शाही हाथी फैशन शो: विश्व हाथी दिवस पर पारंपरिक पोशाक और प्राचीन आभूषणों से सजे हाथियों ने किया रैंप वॉक, संरक्षण का दिया संदेश 

Read More हाईकोर्ट में चुनावी कार्यक्रम पेश, 29 सितंबर को होंगे आरसीए चुनाव

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के बांधों में 53.03 फीसदी पानी, पिछले साल से 24 फीसदी कम राजस्थान के बांधों में 53.03 फीसदी पानी, पिछले साल से 24 फीसदी कम
मानसून के बीच राजस्थान के 693 बांधों में जलभराव बढ़ा, पिछले वर्ष की तुलना में स्थिति कमजोर। वर्तमान में 6,908.873...
विधानसभा चुनाव से पहले मायावती का दाव : बसपा से जुड़ रहे लोग, सरकार बनी तो 2007 की तरह मिलेगा सम्मान; ब्राह्मणों को लेकर क्या बोली?
80वां स्वतंत्रता दिवस : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
असर खबर का : नयागांव गुजरान में श्मशान निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति जारी
मंडी का जाम, सफाई-पानी की किल्लत, आवारा कुत्ते बने परेशानी
कोटा मेडिकल कॉलेज हादसा : 15 दिन में आनी थी रिपोर्ट, 3 माह से इंतजार
मौसम का साथ मिला तो बायलॉजिकल पार्क में खिला ट्यूरिज्म, 20 लाख राजस्व