जयपुर मंडल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत शपथ व पौधारोपण कार्यक्रम

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों व कॉलोनियों में पौधारोपण

जयपुर मंडल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत शपथ व पौधारोपण कार्यक्रम
उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़े के तहत 1 से 15 अक्टूबर 2026 तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन ने कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। अभियान के दौरान जयपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों, कॉलोनियों और चिकित्सालयों में "एक पेड़ माँ के नाम" के तहत पौधारोपण किया गया।

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में "स्वच्छता ही सेवा" पखवाड़े के तहत 01 से 15 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। 02 अक्टूबर को मंडल रेल प्रबंधक श्री रवि जैन ने टी.टी. रेस्ट हाउस, लोको कॉलोनी में अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई और "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में पौधारोपण किया।

गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, फुलेरा, रींगस व दुर्गापुरा स्टेशनों तथा पांच रेलवे कॉलोनियों में भी पौधे लगाए गए। केंद्रीय चिकित्सालय में डॉ. संजय साहा ने पौधारोपण किया। स्वच्छता जागरूकता रथ से गीले-सूखे कचरे के अलग निस्तारण का संदेश दिया गया। आगामी एक माह के स्पेशल अभियान 6.0 में साइबर स्वच्छता और ई-वेस्ट निस्तारण पर विशेष ध्यान रहेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र' सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र'
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन सुरक्षा को लेकर नए तकनीकी मानक अधिसूचित किए हैं। इसके तहत 1 अक्टूबर...
181 राजस्थान संपर्क पोर्टल की हकीकत परखने आम नागरिक बने शासन सचिव ,मौके पर कराया शिकायतों का समाधान
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल! मनोज जरांगे ने 31 मिनट की ऑडियो क्लिप सुनाकर साजिश का लगाया आरोप
दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने और रात 12:30 बजे तक मेट्रो चलाने की मांग, व्यापार महासंघ ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात
आमेर महल में फिर शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध हाथी सवारी, पर्यटकों को मिलेगा शाही अंदाज का अनुभव
सीतापुरा की ज्वेलरी फैक्ट्री में आग: दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत, 5 कर्मचारी बेहोश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, हमले से पहले होटल में हथियारों की टेस्टिंग; 10 गिरफ्तार