छात्रसंघ चुनाव की मांग पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं का राजस्थान विश्वविद्यालय में प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

मौके पर तनाव की स्थिति

छात्रसंघ चुनाव की मांग पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं का राजस्थान विश्वविद्यालय में प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया
छात्रसंघ चुनाव की बहाली को लेकर अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की और कुछ छात्र गेट पर चढ़ गए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

जयपुर। छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता आक्रोशित होकर विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर चढ़ गए, जिससे कुछ समय के लिए मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाइश के बाद भी कार्यकर्ता प्रदर्शन पर अड़े रहे।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और उन्हें पुलिस वाहनों में बैठाकर वहां से ले गई। इस दौरान मुख्य द्वार पर कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और सरकार को जल्द से जल्द चुनाव की घोषणा करनी चाहिए। वहीं पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। प्रदर्शन के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक