प्रतापनगर थाना पुलिस की कार्रवाई : फरार अपराधियों पर कसा शिकंजा, फरार स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार

अपराध नियंत्रण को लेकर सकारात्मक संदेश

प्रतापनगर थाना पुलिस की कार्रवाई : फरार अपराधियों पर कसा शिकंजा, फरार स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार

टीम ने परंपरागत पुलिसिंग और आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए जगह-जगह दबिश देकर यह गिरफ्तारी की।

जयपुर। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रतापनगर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 5 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर कुल 7 वारंटों का निस्तारण किया है। यह कार्यवाही कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से की गई।

इस अभियान का नेतृत्व पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व तेजस्वनी गौतम (IPS) के निर्देश पर किया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशाराम चौधरी के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर विनोद शर्मा के निर्देशन में प्रतापनगर थाना प्रभारी मनोज बेरवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने परंपरागत पुलिसिंग और आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए जगह-जगह दबिश देकर यह गिरफ्तारी की। इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस की इस त्वरित व योजनाबद्ध कार्यवाही से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सूडान में विस्थापन शिविरों पर अर्धसैनिक बलों का हमला : 114 लोगों की मौत, दर्जनों घायल  सूडान में विस्थापन शिविरों पर अर्धसैनिक बलों का हमला : 114 लोगों की मौत, दर्जनों घायल 
पश्चिमी सूडान में उत्तरी दारफुर राज्य की राजधानी एल फशर में पिछले दो दिनों में दो विस्थापन शिविरों पर अर्धसैनिक...
लेबर कोर्ट का आदेश रद्द, 21 पौधे लगाने की शर्त पर पुन: सुनवाई का दिया मौका
दिल्ली में 55 लाख गाड़ियां अब अवैध : पार्किंग और फ्यूल पर लगेगा प्रतिबंध, 10 साल पुराने डीजल एवं 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द 
गुड़ामालानी हनीट्रैप के मामले में एक महिला सहित दो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार
रूस ने सूमी पर दागे बैलिस्टिक मिसाइल : सड़क पर शव बिखरे, 21 लोगों की मौत
जानें राज काज में क्या है खास 
मैदान पर चारों ओर कोहली... कोहली का रहा शोर, एसएमएस स्टेडियम से लेकर सड़कों तक छाया ‘18 नम्बर’ जर्सी का क्रेज