पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किश्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य स्तरीय कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, प्रदेश के 66 लाख 62 हजार किसानों को खातों में हस्तांतरित होगी 1 हजार 332 करोड़ की राशि

अब तक प्रदेश के किसानों को मिली 25 हजार 142 करोड़ रुपए की राशि

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किश्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य स्तरीय कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, प्रदेश के 66 लाख 62 हजार किसानों को खातों में हस्तांतरित होगी 1 हजार 332 करोड़ की राशि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 19 नवम्बर को ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस‘ के अवसर पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किश्त किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित करेंगे। इस अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, दुर्गापुरा से शामिल होंगे। साथ ही, राज्य के सभी जिलों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 19 नवम्बर को ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस‘ के अवसर पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किश्त किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित करेंगे। इस अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, दुर्गापुरा से शामिल होंगे। साथ ही, राज्य के सभी जिलों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत से लेकर अब तक 20 किश्त जारी की जा चुकी हैं। जिससे राज्य के कृषकों को 25 हजार 142 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित हुई है। साथ ही, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक 4 किश्तों के माध्यम से 2 हजार 73 करोड़ रुपए की राशि भी राज्य के किसानों के खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है।

कार्यक्रम के तहत पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से राज्य के 66 लाख 62 हजार किसानों को 1 हजार 332 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की जाएगी तथा देशभर में 9 करोड़ कृषकों को 18 हजार करोड़ की राशि हस्तान्तरित होगी। उल्लेखनीय है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की राशि तीन समान किश्तों में प्रदान की जाती है। राजस्थान में किसानों को अतिरिक्त राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू है, जिसके अंतर्गत पीएम किसान सम्मान निधि योजना के सभी पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 3 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि दी जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित