बेटियों को अवसर और किसानों को आर्थिक संबल देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

आत्मविश्वास एवं सामर्थ्य के बल पर अपने सपनों को साकार कर सके

बेटियों को अवसर और किसानों को आर्थिक संबल देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार बेटियों को शिक्षा, समान अवसर और आत्मनिर्भरता के लिए प्रोत्साहित कर रही। महिलाओं और बालिकाओं का सशक्तीकरण विकसित राजस्थान के लिए जरूरी। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि से प्रदेश के लाखों किसान परिवारों को आर्थिक सहायता मिल रही।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की बेटियों के सपनों को पंख देने, उनकी प्रतिभा को निखारने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार का संकल्प है कि प्रदेश की हर बेटी को आगे बढ़ने का समान अवसर मिले और वह शिक्षा, आत्मविश्वास एवं सामर्थ्य के बल पर अपने सपनों को साकार कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों को शिक्षा और प्रगति के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज और प्रदेश के विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

मुख्यमंत्री ने किसानों के उत्थान को विकसित राजस्थान की आधारशिला बताते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि के माध्यम से प्रदेश के लाखों किसान परिवारों को लगातार प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता मिल रही है। यह सहायता किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार है। उन्होंने कहा कि किसानों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा और स्वावलंबन सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। डबल इंजन सरकार अन्नदाताओं के हितों की रक्षा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। बेटियों का सशक्तीकरण और किसानों का कल्याण विकसित राजस्थान के लक्ष्य को हासिल करने के महत्वपूर्ण आधार हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

CEC के खिलाफ राहुल, प्रियंका और खड़गे के नेतृत्व में विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, पुलिस ने रोका; आकाशवाणी की ओर बढ़े नेता CEC के खिलाफ राहुल, प्रियंका और खड़गे के नेतृत्व में विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, पुलिस ने रोका; आकाशवाणी की ओर बढ़े नेता
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ 'वोट चोरी' का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के...
असर खबर का : किसानों की मांग पर शुरू हुई माइनर की खुदाई
गीता भवन में जरूरतमंदों का पेट भरने व तन ढकने का किया जा रहा काम
नवरात्रि के रंग में रंगीं कृति खरबंदा : साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें, मां ब्रह्मचारिणी को किया नमन
'वोट-चोरी' के खिलाफ रुकेगा नहीं हमारा आंदोलन, एक साथ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे विपक्षी दल : राहुल
कमीशन के लालच में साइबर ठगों को बैंक खाता देने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
पीएम राहत योजना : सड़क हादसों के घायलों को गोल्डन ऑवर में मिलेगा त्वरित उपचार