जयपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

फिलहाल आरोपी से विस्तृत पूछताछ जारी

जयपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

नकबजनी की वारदात का पुलिस ने मात्र 24 घंटे में खुलासा करते हुए शातिर आरोपी इब्राहिम को गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई राशि भी बरामद कर ली गई है। पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ।

जयपुर। नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में नकबजनी की वारदात का पुलिस ने मात्र 24 घंटे में खुलासा करते हुए शातिर आरोपी इब्राहिम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई राशि भी बरामद कर ली गई है। पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 को मोहन नगर, नाहरगढ़ रोड निवासी परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके पिता 11 मई को जयसिंहपुरा खोर गए हुए थे। शाम करीब 8 बजे वापस लौटने पर कमरे में रखी अलमारी का ताला खुला मिला तथा उसमें रखे करीब 70 हजार रुपये गायब थे। रिपोर्ट में बताया गया कि दोपहर करीब 3:45 से 4 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 305(ए) एवं 331(3) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी इब्राहिम उम्र 22 वर्ष, निवासी पेंटर कॉलोनी, नाहरी का नाका, थाना शास्त्रीनगर, जयपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दिन के समय सुनसान मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। फिलहाल आरोपी से विस्तृत पूछताछ जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सवाई मानसिंह स्टेडियम में दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल, फिर भी खेल परिषद के सेंट्रल कोचिंग कैम्प से बाहर तैराकी का खेल सवाई मानसिंह स्टेडियम में दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल, फिर भी खेल परिषद के सेंट्रल कोचिंग कैम्प से बाहर तैराकी का खेल
राजस्थान खेल परिषद के सेंट्रल कोचिंग कैंप में तैराकी शामिल नहीं होने से सवाल खड़े हो गए, सवाई मानसिंह स्टेडियम...
एसएमएस अस्पताल : इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजन डॉक्टर भिड़े; बदसलूकी का आरोप
हीट वेव से जंग : जयपुर ट्रैफिक पुलिस को मिले प्रोटेक्ट जैकेट, ड्यूटी अब होगी ज्यादा सुरक्षित
आईपीएल-2026 : चेन्नई को लगा झटका, लखनऊ सुपर जायंट्स ने दर्ज की चौथी जीत
भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ कार्रवाई, सीएलसी पर 5 लाख रुपए का जुर्माना
साइबर सिक्योरिटी स्टार्टअप का बड़ा दावा : AI की मदद से macOS में खोजी गंभीर सुरक्षा खामियां, M5 चिप सिक्योरिटी सिस्टम में लगा सकता है सेंध
प्राकृतिक खेती से बेहतर होगी धरती की सेहत