गांव और किसान सशक्त : सम्मान निधि बढ़ोतरी व रोजगार गारंटी से मजबूत हो रहा राजस्थान, प्रदेश के 66 लाख से अधिक किसानों को 1,355 करोड़ हस्तांतरित

3 हजार रुपए की बढ़ोतरी कर कुल राशि 9 हजार कर दी

गांव और किसान सशक्त : सम्मान निधि बढ़ोतरी व रोजगार गारंटी से मजबूत हो रहा राजस्थान, प्रदेश के 66 लाख से अधिक किसानों को 1,355 करोड़ हस्तांतरित
भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव और किसानों की समृद्धि को केंद्र में रखकर विकास की मजबूत नींव तैयार कर रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप प्रदेश में किसान कल्याण और ग्रामीण रोजगार को नई दिशा दी जा रही।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव और किसानों की समृद्धि को केंद्र में रखकर विकास की मजबूत नींव तैयार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप प्रदेश में किसान कल्याण और ग्रामीण रोजगार को नई दिशा दी जा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जहां केंद्र सरकार किसानों को सालाना 6 हजार रुपए देती है, वहीं राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के जरिए इसमें 3 हजार रुपए की बढ़ोतरी कर कुल राशि 9 हजार रुपए कर दी है। हाल ही में जारी किस्त में प्रदेश के 66 लाख से अधिक किसानों को 1,355 करोड़ रुपए से ज्यादा हस्तांतरित किए गए।

कृषि और पशुपालन को सुरक्षित व लाभकारी बनाने के लिए सरकार ने वर्ष 2026-27 में 1.19 लाख करोड़ रुपए का कृषि बजट रखा है। किसानों को ब्याज मुक्त ऋण, फसल बीमा क्लेम और पशुधन बीमा जैसी योजनाओं से आर्थिक संबल मिल रहा है। वहीं ‘विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)’ के तहत रोजगार अवधि 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। टिकाऊ ग्रामीण परिसंपत्तियों के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है, जिससे दीर्घकालिक विकास सुनिश्चित हो सके। सरकार के ये प्रयास गांव, किसान और श्रमिक—तीनों के संतुलित विकास की दिशा में अहम कदम साबित हो रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सेक्सटॉर्शन मामले में महिला आरोपी का साथी गिरफ्तार सेक्सटॉर्शन मामले में महिला आरोपी का साथी गिरफ्तार
जयपुर की महेश नगर पुलिस ने सेक्सटॉर्शन और ब्लैकमेलिंग मामले में महिला आरोपी के सहयोगी धीरज को दिल्ली से गिरफ्तार...
परिवहन विभाग में बंद होगी इन्वार्ड व्यवस्था: मिलीभगत पर लगेगी लगाम ; 58 सेवाएं अब सिटीजन पोर्टल पर हुई उपलब्ध, अब  घर बैठे हो सकेंगे आवेदन
बीआरएस का राहुल गांधी पर निशाना : तेलंगाना के ऑटो चालकों से किए वादों को लेकर राहुल गांधी से पूछा सवाल, वादे पूरे करने में क्यों रहे नाकाम
नकबजनी के चार मामलों में बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार, तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया
भारत ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार: सेना प्रमुख बोले- अभी केवल संघर्ष विराम जैसे हालात
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी टिफनी आज जैसलमेर आएंगी, पति संग सोनार किले व हवेलियों का करेंगी भ्रमण
दिल्ली में नौ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: आईएसआई से जुड़े तार, दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमलों की थी साजिश