राजस्थान नगर निगम चुनाव-2026 : विद्याधर नगर के 22 वार्डों में मतदान को लेकर उत्साह, सुबह से बूथों पर पहुंच रहे मतदाता

मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर ही वाहनों को रोका जा रहा

राजस्थान नगर निगम चुनाव-2026 : विद्याधर नगर के 22 वार्डों में मतदान को लेकर उत्साह, सुबह से बूथों पर पहुंच रहे मतदाता
विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के 22 वार्डों में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान जारी। 298 मतदान केंद्रों पर 3,59,546 मतदाता वोट डाल रहे। शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार कुछ धीमी, मतदाताओं की संख्या बढ़ रही। कई बूथों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी से मतदान प्रभावित।

जयपुर। जयपुर नगर निगम चुनाव में विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के 22 वार्डों में मतदान जारी है। क्षेत्र में कुल 298 मतदान केंद्रों पर 3,59,546 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही नजर आई। हालांकि, सुबह के शुरुआती दौर में मतदान की रफ्तार कुछ स्थानों पर धीमी रही, लेकिन समय बढ़ने के साथ मतदाताओं की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। खासकर स्थानीय मुद्दों और वार्ड स्तर की समस्याओं को लेकर मतदाताओं में मतदान के प्रति रुचि दिखाई दे रही है। विद्याधर नगर क्षेत्र में इस बार मुकाबला कई वार्ड में रोचक है।

प्रत्याशी भी अपने समर्थकों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने में सक्रिय नजर आ रहे हैं। बड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर ही वाहनों को रोका जा रहा है। कई मतदान बूथों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते मतदान देरी से शुरू हो सका।इसे लेकर प्रत्याशी नाराजगी जाहिर करते नजर आए। फिलहाल तस्वीर यही है कि मतदाता धीरे-धीरे घरों से निकलकर मतदान केंद्रों का रुख कर रहे हैं।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

नगर निकाय चुनाव : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पोद्दार मूक-बधिर स्कूल में किया मतदान, कहा- ज्यादा से ज्यादा लोग करें मताधिकार का प्रयोग नगर निकाय चुनाव : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पोद्दार मूक-बधिर स्कूल में किया मतदान, कहा- ज्यादा से ज्यादा लोग करें मताधिकार का प्रयोग
नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पोद्दार मूक-बधिर स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर वोट...
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: सतीश पूनिया ने सपरिवार किया मतदान, वार्ड 34 के ब्राइट फ्यूचर स्कूल बूथ पर पहुंचकर मताधिकार का किया प्रयोग
सीएम भजनलाल शर्मा की प्रदेशवासियों से अपील- नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में घर से निकलकर जरूर करें मतदान
रूस के राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत: पीएम मोदी से आज अहम मुलाकात, रक्षा-ऊर्जा समेत कई मुद्दों पर होगी रणनीतिक बातचीत
राजस्थान नगर निगम चुनाव-2026 : विद्याधर नगर के 22 वार्डों में मतदान को लेकर उत्साह, सुबह से बूथों पर पहुंच रहे मतदाता
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: जयपुर में मतदान शुरू होते ही कई बूथों पर हंगामा, कहीं प्रत्याशी पर आपत्ति तो कहीं एजेंट को लेकर विवाद
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: भीलवाड़ा में शुरुआती रफ्तार धीमी, पानी-बिजली और सड़कें बनीं मतदाताओं के बड़े मुद्दे